ब्रेकिंग

आधी रात बस स्टैंड रोड के होटल के बाहर टुन्न युवती के हाई-वोल्टेज हंगामें से फिर फजीहत, पुलिस व आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, किसकी सह पर नियम-कायदों पर चादर डाल चल रहा खुल्ला खेल…?

Spread the love

बिलासपुर,,,, शनिवार- रविवार आधीरात पुराने बस स्टैंड रोड के एक होटल से शराबखोरी और नशे में धुत्त युवती के हाई-वोल्टेज हंगामे के वीडियो ने फिर जिले के पुलिस और आबकारी महकमे की कार्यप्रणाली को उजागर कर दिया। चूंकि हुड़दंग युवती का था इसलिए उसे नियंत्रित करने पब के बाउंसर को पसीना बहाना पड़ा। सवाल यह उठ रहा कि क्या पब-बार की कोई टाइमिंग नही है और यदि है तो आधी रात तक ये नँगाई चल कैसे रही… आखिर किसकी सह है।

मिली जानकारी के मुताबिक युवती होटल के पब में …पी रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसे बाहर कर दिया गया…. इससे भड़की युवती ने गुस्से में होटल के बाहर जमकर हंगामा शुरू कर दिया… मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है! हंगामे की सूचना पर डायल-112 और सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया...इसके बाद युवती काले रंग की कार को रुकवा उसमें बैठकर चली गई।

क्या कर रहे जिम्मेदार

पुलिस है आबकारी महकमा है फिर ये सब कैसे और किसकी सह पर देर रात तक चल रहा। क्या इनके निगरानी की कोई व्यवस्था नही है, और यदि है तो उन्हें किसने रोक रखा है क्या प्रशासन को बोबडे हत्याकांड जैसे किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *