

बिलासपुर/ और इधर न्यायधानी के छोटे कोनी में भगवान गणेश के भोग प्रसाद बनाने के दौरान महिलाओ पर लाठी डंडे लात घुसे से हमले व एक गर्भवती महिला के पेट मे लात मारने की शिकायत ले घायल पीड़ित हमलावर साहू परिवार के खिलाफ शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुँचे। पीड़ित महिलाओं ने एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कोनी पुलिस पर उनकी शिकायत पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा हमलावरों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और एट्रोसिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।

वारदात शनिवार शाम 7.30 बजे छोटी कोई की बताई जा रही। एसएसपी को की गई शिकायत में पीड़ित पक्ष के घायल रिया मरावी और संतोषी नेताम ने बताया कि उन लोगो ने मोहल्ले में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की है, पंडाल के पास ही वे लोग बांस बल्ली लगाकर भोग तैयार कर रहे थे, तभी रामविलास साहू और उसके परिवार के लोग गाली गलौज करते आये कि यहां कैसे घेरे , उन लोगो ने बांस को उखाड़कर अचानक बांस और लाठी से हमला कर दिया और भट्टी को तोड़ भोग प्रसाद को फेंक दिया। पीड़ितों का आरोप है कि रामविलास ने अपने परिवार के सदस्यों सुकृता, दिलीप, दीपक व अन्य रिश्तेदारों और कुछ गुर्गों के साथ उन लोगो को बाल घसीटकर पीटा जिससे रिया के सिर पर 7 टांके लगे और हाथ फ्रैक्चर हो गया।
संतोषी का आरोप है कि रामविलास और उसके परिवार के सदस्यों ने महिलाओ बच्चों किसी को नही छोड़ा सब पर बेरहमिपूर्वक हमला किया, एक गर्भवती महिला के पेट आरोपियो द्वारा लात मारने का आरोप भी लगाया है। संतोषी का कहना है कि वे लोग वारदात के बाद रिपोर्ट लिखाने कोनी थाना भी गए पर उनकी रिपोर्ट तक नही लिखी गई आरोपी हमलावर अब भी बेखौफ घूम रहे है।
संतोषी ने कहा कि हम न्याय चाहते है दोषियो के खिलाफ जानलेवा हमले, तोड़फोड़ और एट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाय यही उनकी मांग है।
संतोषी नेताम, पीड़िता



