

बिलासपुर,,, सर्पदंश के एक मामले में जेल में निरुद्ध राजस्व विभाग के लिपिक नरेंद्र कौशिक को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से जमानत मिल गई… जमानत आदेश जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी देर रात अपने साथियों के साथ केंद्रीय जेल पहुंचे और न्यायालय के आदेश के आधार पर लिपिक नरेंद्र कौशिक की रिहाई की प्रक्रिया पूरी कराई…
संघ की ओर से जारी प्रेस नोट में बताया गया… कि नरेंद्र कौशिक को सर्पदंश से जुड़े मामले में आरोपी बनाया गया था… संघ ने मामले में कर्मचारी के पक्ष में खड़े होकर कानूनी प्रक्रिया में सहयोग किया… हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद संघ पदाधिकारियों ने इसे लिपिक संवर्ग के लिए राहत और संगठन की एकजुटता का परिणाम बताया…
प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी ने कहा कि संघ अपने प्रत्येक सदस्य के साथ खड़ा है! उन्होंने कहा कि एक निर्दोष लिपिक साथी को न्याय दिलाना संगठन का कर्तव्य था… और इस मामले में मिली जमानत पूरे लिपिक संवर्ग की एकता की जीत है!
रिहाई के बाद संघ के पदाधिकारियों ने हाईकोर्ट के प्रति आभार जताया… साथ ही कहा कि कर्मचारी हितों और सदस्यों के अधिकारों के लिए संगठन आगे भी मजबूती से अपनी भूमिका निभाता रहेगा…




