
बिलासपुर / 23 साल से भाजपा सरकार के विधायक और प्रदेश के कद्दावर मंत्री रहे पूर्व मंत्री व नगर विधायक के
जन्मदिन के बैनर पोस्टर को निगम अमले द्वारा जन्मोत्सव के एक दिन पहले उतारकर जब्त करने से कई सवाल खड़े हो रहे।
22 सितंबर को प्रदेश के कद्दावर पूर्व मंत्री और नगर विधायक अमर अग्रवाल का जन्मदिन है, समर्थकों ने नेहरू चौक, गोलबाजार, सदर बाजार समेत सारे शहर में उन्हें जन्मोत्सव पर बधाई देने उनके और अपने साथियों की तस्वीरों वाले बड़े बड़े होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर लगवा रखे है। जिन्हें इस वीडियो में निगम अमला निकालकर जब्त करता दिखाई दे रहा,,, रविवार को भी बैनर- पोस्टर उतार कर जब्त करने की कार्रवाई की गई। उनके समर्थक इसी को लेकर रविवार को अतिक्रमण निवारण दफ्तर पुराने मिशन अस्पताल परिसर में डेरा डाल बैठे रहे।

अब तक स्टैंडिंग आदेश ये रहा कि बड़े नेताओं के होर्डिंग्स पोस्टर को जन्मदिन तक नही हटाना है, आयोजन के बाद हटाना है तो क्या अब ये स्टैंडिंग आदेश चेंज हो गया जो जन्मदिन के एक दिन पहले ही पूर्व मंत्री व नगर विधायक के बैनर पोस्टर जब्त किए कराये जा रहे। निगम प्रशासन के अतिक्रमण शाखा द्वारा पूर्व मंत्री व नगर विधायक के पूरे शहर भर में लगे पोस्टर बैनर,फ्लेक्स को इस तरह जन्मदिन के ठीक 1 दिन पहले निकालकर जप्त कराने की कार्रवाई को लेकर
जितनी मुंह उतनी बाते टाइप का माहौल है, कोई कह रहा कि भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है गुटबाज़ी हावी है। तो कोई कह रहा कि किसके ईशारे पर इस तरह की कार्यवाही की जा रही सब देख और समझ रहे है।



