0 स्पाईन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रसिद्ध स्पाईन सर्जन डॉ. शेखर भोजराज देंगे सेवा
0 सिम्स में बुधवार और शनिवार को की जाएगी पीड़ितों की जांच


बिलासपुर। अंचलवासियो के लिए बड़ी खबर है,15 जनवरी को रीढ़ की हड्डी (Spine) की बीमारी से ग्रसित मरीजों के लिए कुमार साहब स्व. दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में निशुल्क शिविर का आयोजन किया जा रहा, जिसमे स्पाईन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के विश्वप्रसिद्ध स्पाईन सर्जन डॉ. शेखर भोजराज पीड़ितों का इलाज व ऑपरेशन करेंगे।
इस शल्य क्रिया शिविर के मद्देनजर गुरुवार को सिम्स मेडिकल कॉलेज में कलेकटर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।कलेक्टर ने सिम्स के अस्थि रोग विभाग में प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्पाईन रोग से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य का सम्पूर्ण परीक्षण कर उनके निःशुल्क एम.आर.आई. व रक्त सम्बन्धी जांच करा पेशेंट को ऑपरेशन के लिए तैयार करने निर्देश दिए।

संपूर्ण जांच एवं परीक्षण उपरांत मरीजों को स्व. दिलीप सिंह जुदेव शासकीय सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल भेज न्यूरोसर्जन से जांच करा मरीजो को शल्य क्रिया के लिए भर्ती करने निर्देश दिए।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) तथा इंडियन आर्थोपेडिक एसोशिएशन (IOA) से अपना योगदान देने आह्वान किया है। डॉ० रवि महोबिया को मरीजों के स्क्रीनिंग के लिये नोडल अधिकारी बनाया गया।

बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल, जन स्वास्थ्य सेवा समिति, गनियारी से डॉ. रमन कटारिया, संजीवनी हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, बिलासपुर के संचालक डॉ. विनोद तिवारी, डॉ. रमणेश मूर्ति अधिष्ठाता, सिम्स बिलासपुर, डॉ. लखन सिंह- संयुक्त संचालक सह चिकित्सा अधीक्षक, सिम्स चिकित्सालय, बिलासपुर, डॉ. अर्चना सिंह-विभागाध्यक्ष, रेडियोडायग्नोसिस विभाग, डॉ. मधुमिता मूर्ति विभागाध्यक्ष, निश्चेतना विभाग, डॉ. मनीष साहू, विभागाध्यक्ष जैव रसायन विभाग, न्यूरासर्जन डॉ. नीरज प्रसाद एवं डॉ. इमेन्द्र वाहने, डॉ. संजय गिल्ले-विभागध्यक्ष-अस्थिरोग विभाग एवं डॉ. तरूण सिंह एवं, डॉ. रवि महोबिया, अस्थि रोग विभाग, ध्रुव पाण्डेय, विनिता पटले, नर्सिंग सिस्टर व सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. भानू प्रताप सिंह मौजूद रहे।। अधीक्षक डॉ० सिंह ने शिविर के आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 8, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और दो अन्य व्यक्तियों की तस्वीरें रखकर श्मशान में तन्त्रपूजा की खबर से पूरे प्रदेश में हड़कम्प, ग्रामीणों ने 1 को पकड़कर पुलिस को सौंपा 3 फरार…!
UncategorizedAugust 8, 2026ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र अभियान के तहत सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए भेजी गईं 4100 राखियां एवं शुभकामना संदेश…
UncategorizedAugust 8, 2026बड़का अचंभा सड़क के बीच खम्भा, ध्वस्त बिजलीं व्यवस्था, जलभराव, संसदीय कार्यकाल के अधूरे निर्माण पर भड़के डिप्टी सीएम, 3 जनपद सीईओ और रतनपुर सीएमओ की नदारदगी पर गुस्साए, दी चेतावनी कहा आग लगने पर कुंआ खोदने की आदत से बाज़ आइए…!
UncategorizedAugust 7, 2026,,, तो क्या मरने के बाद होती है निगम में सुनवाई…? पत्रकार कालोनी के निर्माणाधीन मकान में करंट से दो श्रमिको की मौत के बाद जागे निगम के अफसरो ने तोड़ा नोटिस का चक्रव्यूह कहा अवैध निर्माण तोड़कर ही मानेंगे… फिर एक्सीवेटर से टोटका कर लौट आये…?

