
रायगढ़ … और पड़ोसी जिले रायगढ़ से सर्पदंश का सरकारी मुआवजा दिलाने के एवज में एसीबी की टीम ने रिश्वत के 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते आपदा प्रबंधन शाखा के बाबू राजकुमार सिदार को रंगे हाथ धरदबोचा।
मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर क्षेत्र के ग्राम बुलाकी निवासी विजय सिदार के पत्नी राजकुमारी की 3 साल पहले सन 2023 में सर्पदंश से मौत हुई थी। शासन से मिलने वाली राहत राशि का प्रकरण लंबे समय से कलेक्ट्रेट में लंबित था।
आरोप है कि जब पीड़ित विजय ने इसके लिए कलेक्ट्रेट के आपदा प्रबंधन शाखा में सम्पर्क किया तो यहाँ पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि का चेक देने 50 हजार रुपये की मांग की। विजय ने जब पहले पैसा देने में असर्मथता जताई तो बाबू ने उससे बतौर गारंटी 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक देने कहा, तय प्लानिंग के तहत एसीबी बिलासपुर ने
मामले के सत्यापन के बाद शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबू को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेते एसीबी की टीम ने आरोपी बाबू को धरदबोचा।
ये अपनी तरह का एक अलग ही मामला है जिसमे आरोपी बाबू, रिश्वत की रकम के बदले ‘गारंटी वाला 50 हजार का चेक’ लेते पकड़ाया है।
बताया जा रहा कि आरोपी बाबू ने तय कर रखा था कि मुआवजा राशि खाते में आते ही चेक को वापस दे रिश्वत की रकम नकद ले लेगा।




