ब्रेकिंग

सड़क दुर्घटना में मृत मां के शव का अंतिम दर्शन कर लौट रहे बेटे और उसके साथी की खड़ी ट्रक से टकराने से मौत, मुंगेली रोड पर खपरी के पास हुआ हादसा

Spread the love

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

0 गांव में हुई तीन मौतों से शोक की लहर*

0गमगीन माहौल में हुआ तीनो का अंतिम संस्कार

बिलासपुर। सड़क दुर्घटना में मां की मृत्यु का समाचार मिलने के बाद शव को अस्पताल मे देखकर लौट रहे बेटे और उसके दोस्त की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक तखतपुर क्षेत्र के ग्राम अरईबंद निवासी महिला इंद्राबाई बंजारे को तबीयत खराब होने के कारण तखतपुर अस्पताल ले जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गई और शाम लगभग 4 बजे अस्पताल में उसकी मौत हो गई।माँ की मौत की खबर मिलने पर
उसका बेटा संत बंजारे पिता सुखचैन अपने मित्र जितेंद्र बंजारे के साथ बाइक से तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँचा और माँ के शव को देखने के बाद वह अपनी माँ की मृत्यु का समाचार देने रात में अपने गृहग्राम अरईबन्द वापस जा रहा था कि ग्राम खपरी के पास रात करीब 9 बजे उनकी बाइक खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में संतराम और उसके साथी जितेंद्र बंजारे पिता गोरेलाल की मौके पर ही मौत हो गई एक ही दिन में तीन लोगों की अकस्मात मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *