
बिलासपुर/ निजीकरण की चर्चा और इसको लेकर आमजनमानस में विरोध के बीच
कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, कोनी में
यहां अत्याधुनिक रक्त केंद्र, माइक्रोबायोलॉजी, हार्मोन लैब एवं एआई पावर्ड माइक्रोस्कोपी के स्थापना की खबर है। आगामी रविवार 26 अप्रैल को
दोपहर 12 बजे केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री मुख्यातिथि तोखन साहू इस सुविधा का लोकार्पण करेंगे। इसके लिए एनटीपीसी सीपत ने सीएसआर के अंतर्गत 4.27 करोड़ रुपये के उपकरण प्रदान किए हैं।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक,
नगर विधायक अमर अग्रवाल,
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिलीप लहरिया, बिलासपुर नगर निगम की महापौर पूजा विधानी बतौर विशिष्ट अतिथि और संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल,
सीपत एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख शस्वपन कुमार मंडल और सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ भानुप्रताप सिंह मौजूद रहेंगे।




