
बिलासपुर,,,, नगर निगम के अफसरो और जनप्रतिनिधियो का कर्मचारी प्रेम खुलकर सामने आ गया है, यही वजह है कि ट्रांसफर सूची जारी होने के 14 दिन बाद भी वाहन शाखा के चर्चित सुपरवाइजर को आज तक रिलीव नहीं किया गया…!इसके विरोध में स्वायतशासी कर्मचारी संघ ने निगम आयुक्त और मेयर को ज्ञापन सौंप वाहन शाखा के चर्चित सुपरवाइजर राजू राम साहू को तत्काल जोन क्रमांक 3 के लिए रिलीव करने की मांग की है!



नगर निगम प्रशासन ने निगम मुख्यालय विकास भवन में पदस्थ वाहन शाखा के सुपरवाइजर दैनिक वेतन भोगी राजूराम साहू को जोन क्रमांक 3 संलग्न करते हुए... जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर के निर्देशानुसार कार्य करने का आदेश जारी करते हुए... सहायक उपनिरीक्षक जय प्रकाश दुबे को वाहन शाखा के सुपरवाइजर का दायित्व सौंपा है! विशेष टीप में लिखा गया है! कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.. पर 12 दिसंबर को निकाले गए... इस आदेश का आज 14 दिन बाद भी पालन नहीं हो सका इसके विरोध में स्वायत सासी कर्मचारी संघ ने वाहन शाखा के चर्चित सुपरवाइजर को जोन क्रमांक 3 के लिए रिलीव करने की मांग की।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 5, 2026लायन्स सर्विसेज ठेका फर्म फिर निशाने पर, हाईटेक बस स्टैंड में लाठीटेक सफाई, गन्दगी देख भड़के निगम कमिश्नर थमहाया नोटिस, होटल संचालक पर भी ठोंका जुर्माना
UncategorizedFebruary 4, 2026एसीबी के जाल में फिर फंसे नायब तहसीलदार और पटवारी, धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने भयादोहन कर शाखा प्रबंधक से मांग रहे थे 35 हजार, दोनो गिरफ्तार
UncategorizedFebruary 4, 2026अगस्त में चोरी, सितंबर में एफआईआर, अक्टूबर में लावारिस मिला नगर पालिक निगम का काऊ कैचर… तो मामला खत्म…?
UncategorizedFebruary 4, 2026न सड़कें बढ़ी न स्टाफ, 13 माह में शहर में बढ़ गई 61 हजार गाड़ियां, कैसे होगा ट्रैफिक कंट्रोल, कैसे और कब तक मिलेगा जाम से निजात…?

