
0 पहली ही एमआईसी में काँव कन्झट से नए आयुक्त हतप्रभ
0 फिर उठा जोन 2 से कबाड़ चोरी और राजस्व वसूली के गबन का मामला
0 एमआईसी सदस्य ने जताई कार्रवाई न होने पर नाराजगी, कहा कराये एफआईआर पुलिस डंडा मार सब उगलवा लेगी

बिलासपुर। नगर निगम की एमआईसी में पहली बार पहुँचे नवनियुक्त आयुक्त दंगल देखकर दंग रह गए। यहाँ सदस्यों ने ठेकेदारी में अनुभव के प्रस्ताव पर मेयर का खुलकर विरोध किया। सभापति विनोद सोनी ने एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार को हड़का प्रोटोकॉल बताया तो एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य ने सीई राजकुमार मिश्रा की जमकर खिंचाई की, वहीं संजय सीमा सिंह ने फिर जोन-2 से कबाड़ चोरी और राजस्व वसूली की राशि मे गफलत का मामला उठाते हुए कहा कि शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई क्यो नही की गई। उन्होंने नवनियुक्त आयुक्त से मामले में एफआईआर कराने की बात कहते हुए कहा कि पुलिस डंडा मारकर सब उगलवा लेगी। आयुक्त मेयर से सबको शांत कराने कहते दिखे।
बैठक शुरू होते ही एमआईसी सदस्य विजय ताम्रकार ने पूर्व में सामान्य सभा की बैठक के दौरान उन्हें उठाकर पीछे बिठाने का मुद्दा उठाया और पूछा कि ये कैसा प्रोटोकॉल है, एमआईसी की बैठक में सभापति का क्या काम इससे भड़के सभापति ने उन्हें प्रोटोकाल बताया जमकर गरमा गरम बहस हुई। ठीक करने तक के धमकी चमकी की नौबत आ गई।
इसके बाद 53 प्रस्तावों पर चर्चा हुई इसमें से ठेकेदारी में अनुभव के प्रस्ताव को लेकर जमकर बवाल हुआ, सदस्यों ने मेयर को घेरकर सवाल पूछा कि ये क्या तमाशा है पिछली बैठक में जब अनुभव के शर्त को नकारा गया है तो फिर ये प्रस्ताव क्यो मेरी मर्जी वाले टसल से एमआईसी नही चलेगी। जिससे अनुभव वाले प्रस्ताव को निरस्त करना पड़ा। वही एमआईसी सदस्य बन्धु मौर्य ने सीई राजकुमार मिश्रा को जमकर ठासा कि आपका क्या है आप तो साल छह माह में रिटायर हो जाएंगे, जनता हमे कोस रही है, आपठीक है उन्होंने एक सप्ताह के अंदर जूनाबिलासपुर समेत समेत शहर की सारी उधड़ी सड़को को चलने लॉयक बनवाने चेतावनी दी। एमआईसी सदस्य श्री मौर्य ने कहा कि निगम के टूटी स्कूटर पर चलने वाले अफसर इंजीनियर चकाचक हो गए उनके हालात बदल गए पर शहर के हालात बाद से बदत्तर हो गए, ऐसा नही चलेगा चैंबर से निकलिए फील्ड में जाकर जनता के लिए काम करे, जनता
टैक्स दे रही उनके पैसों की बर्बादी पहले की तरह खोदो पाटो तोड़ो बनाओ की तर्ज पर न करे ठोस काम करे ताकि पब्लिक को सहूलियत मिल सके। वही एमआईसी सदस्य ने अभी तक चैंबर न मिलने और उनके सामाजिक कार्यक्रम के टैंट बैनर पर करवाई का हवाला देते हुए कहा कि एक को मा एक को मौसी क्यो, सामने टैंट लगा है और शहर भर में अवैध बैनर पोस्टर लगाए गए है उन पर कार्रवाई क्यो नही की जा रही, क्या प्रशासन की कड़ाई सिर्फ हमारे जैसे लोगो के लिए है।
कुल मिलाकर पूरे बैटक के दौरान हो हंगामा और चिल्लाचोट मची रही जिसे देखकर नवनियुक्त निगम आयुक्त सन्न रह गए उन्हें बार बार मेयर से सदस्यों को शांत करने कहना पड़ा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

