ब्रेकिंग

हादसे में सीयू के छात्र की मौत से एनएसयूआई आंदोलित, सेंट्रल यूनिवर्सिटी का घेराव मंगलवार को…

Spread the love


बिलासपुर,,, सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र की डबरी में डूबने से हुई मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना के विरोध में एनएसयूआई ने मंगलवार 28 अक्टूबर को यूनिवर्सिटी के शांतिपूर्ण घेराव व प्रदर्शन का ऐलान कर प्रशासन को सकते में डाल दिया है।
एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष
लकी मिश्रा ने इस हादसे को यूनिवर्सिटी प्रशासन की लापरवाही बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों का दल कल मंगलवार को दोपहर 12 बजे गुरु घासीदास विश्वविद्यालय  के विरुद्ध शांतिपूर्ण घेराव प्रदर्शन करेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन को उद्देश्य – पीड़ित छात्र को न्याय दिलाना, इस घटना की पुरानिवृति न हो इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन को सजग करना और इस हादसे के  दोषियों पर कार्रवाई की माँग करना है।
  छात्रनेता लक्की मिश्रा ने कहा कि गुरुघासीदास यूनिर्वसिटी सेंट्रल यूनिवर्सिटी है, यहाँ देश भर के बच्चे पढ़ने आते है, इन्ही गुरुजनों और प्रशासनिक अफसरों और स्टाफ के भरोसे यहाँ यही लोग उनके गार्जियन है, जब एक बच्चे के साथ एक परिवार के साथ इस तरह की घटना ही गई, तो बाकी बच्चे कितने सुरक्षित है सुरक्षा का क्या इन्तेजाम है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *