ब्रेकिंग

आईटीआई में न्यू ईयर पर पढ़ाई को छुट्टी, जश्न की ड्यूटी! क्लास बंद, स्टाफ डांस फ्लोर पर, छात्र बोले—सिलेबस अधूरा, शोर पूरा। एनएसयूआई ने प्राचार्य से जांच व कार्रवाई की मांग, नहीं तो आंदोलन तय। छात्र-हित, अनुशासन, जवाबदेही सवालों में

Spread the love

00 एनएसयूआई और आईटीआई छात्रों ने प्राचार्य से की कार्रवाई की मांग

बिलासपुर,,,  NSUI और ITI कोनी के छात्रों ने ITI परिसर में नए साल के जश्न के नाम पर हुए कार्यक्रम पर गंभीर आपत्ति जताते हुए प्राचार्य को लिखित शिकायत सौंपी है! शिकायत में कहा गया है! कि 2 जनवरी को कक्षाएं अचानक बंद कर छात्रों को छुट्टी दे दी गई! जबकि उसी दौरान शिक्षकों और कर्मचारियों ने परिसर के भीतर ही न्यू ईयर पार्टी का आयोजन किया!

शिकायत में उल्लेख है! कि पार्टी के दौरान तेज़ आवाज़ में गाने बजाए गए और डांस किया गया! जिससे हॉस्टल और कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे छात्रों की तैयारी पर सीधा असर पड़ा! कई छात्रों का कहना है! कि सिलेबस पहले ही अधूरा है! ऐसे में शिक्षकों द्वारा पढ़ाई छोड़कर पार्टी करना शिक्षा के साथ खिलवाड़ है! छात्रों ने आरोप लगाया है! कि विरोध करने पर नंबर और हाजिरी का दबाव बना रहता है!

इसलिए अधिकांश छात्र खुलकर बोलने से डरते हैं! अभिभावकों ने भी इस पूरे मामले को अनुशासनहीनता बताते हुए कहा है! कि जहां संस्थान में बच्चों को अनुशासन सिखाया जाना चाहिए… वहीं शिक्षक खुद नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं…!

NSUI ने मांग की है कि—


1️⃣ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार शिक्षकों/कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए…
2️⃣ भविष्य में इस तरह के गैर-शैक्षणिक कार्यक्रमों पर सख्त रोक लगाई जाए…
3️⃣ छात्रों की पढ़ाई और परीक्षाओं को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि पर तत्काल नियंत्रण किया जाए…

NSUI ने चेतावनी दी है! कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई नहीं की गई,… तो छात्र संगठन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा…!

ठुमका लगाते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *