

0 उपमुख्यमंत्री श्री साव को छत्तीसगढी व्यजनों में खुर्मी पसंद

0 और भोजन में जिमीकन्द, डुबकी कढ़ी
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम’ में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पारिवारिक माहौल में चर्चा की।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि वे अधिवक्ता रहे महाधिवक्ता रहे, उन्होंने कहा कि विधायक-सांसद बनने का तो उन्होंने कभी नहीं सोचा ही नही। जो काम जो जिम्मेदारी मिली उसी को पूरा मन लगाकर निभाया। अपनी हावी और खानपान पसंद न पसंद के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें यू ट्यूब में भजन सुनना, किताबे पढ़ने और भोजन में
जिमीकंद और कढ़ी तथा छत्तीसगढ़ी व्यंजन खुर्मी बहुत पसंद है।
उन्होंने बिलासपुर के विकास के ओर खेल को औपचारिकता के बजाय नया मुकाम देकर खेल प्रतिभाओं को नेशनल इंटरनेशनल मंच- मैदान तक बढाने के लिए काम करने इच्छा जताई…



