ब्रेकिंग

तोरवा और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, गांजा तस्करी के आरोप में 2 तस्कर गिरफ्तार, 11 किलो गांजा जप्त…

बिलासपुर,,,, तोरवा और रेलवे पुलिस ने 2 तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 11 किलो ग्राम गांजा जप्त किया है!
नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार को प्वाइंटर से सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के आसपास 2 संदिग्ध थैली और बोरी में समान लेकर किसी की प्रतीक्षा कर रहे है! जिनकी गतिविधियां संदिग्ध है! CSP श्री कुमार ने तोरवा पुलिस और रेलवे पुलिस बल की टिम को आरोपियों की तलाश पर लगाया पुलिस को देख कर संदिग्ध हड़बड़ाए क्या पकड़े गए… तलाशी के दौरान आरोपी बहादुर सिंह और उसके साथी इंद्रजीत कुरील के समान की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 11 किलो 80 ग्राम गांजा बरामद कर आरोपी बहादुर सिंह और इंद्रजीत को NDPS एक्ट के धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है! पकड़े गए आरोपी गौरेला पेंड्रा और कटनी के रहने वाले है! जो उड़ीसा से गांजा लाना बता रहे है! पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है!

बाइट,,,  गगन कुमार CSP कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *