ब्रेकिंग

धान खरीदी में शुरू से अंतिम चरण तक अव्यवस्था पर भड़का किसान कांग्रेस, कलेक्टर को राज्यपाल के नाम सौंपा 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन, 28 को आंदोलन की चेतावनी

Spread the love

.बिलासपुर / समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में शुरुआत से अंतिम चरण तक अव्यवस्था का मुद्दा गरमाया छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस ने अव्यवस्थाओं के विरोध में राज्यपाल के नाम कलेक्टर और एसडीएम को अन्नदाताओं को उनके उपज की कीमत का तत्काल भुगतान करने और 28 फरवरी तक धान खरीदी की मांग समेत 7 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौप मांगे पूरी न होने पर 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
जनदर्शन के दौरान मंगलवार को कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में संघ ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए
धान खरीदी की अंतिम तिथि 28 फरवरी तक बढ़ाने, सोसायटियों में जमा धान का तत्काल उठाव कराने, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एकमुश्त भुगतान, लंबित टोकनों का शीघ्र निराकरण, वन पट्टा धारक किसानों की तकनीकी समस्याओं का समाधान, गिरदावरी के नाम पर हो रहे उत्पीड़न को बंद करने और टोकन सत्यापन के नाम पर अन्नदाताओं के साथ किये जा रहे अपमानजनक प्रक्रिया को समाप्त करने की मांग की गई है।
किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने मांगों पर तत्काल कार्रवाई करने और न करने पर 28 जनवरी को पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

नीरज सोनी,  जिला महामंत्री किसान कांग्रेस

.योगेश कुमार यादव,  जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *