ब्रेकिंग

श्री हरदेवलाल मॉ भगवती मंदिर में माता महालक्ष्मी और माँ महाकाली की पूजा 31 को, अनुष्ठान की तैयारी में जुटे पदाधिकारी व सदस्य

Spread the love

बिलासपुर। श्री हरदेवलाल मंदिर ट्रस्ट गोलबाजार द्वारा 31 अक्टूबर को दिवाली की रात माँ महालक्ष्मी और माँ काली पूजा का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य पूजा अनुष्ठान की तैयारी में जुटे है।
तय कार्यक्रम के तहत रात 9 बजे से 10.30 बजे तक मा लक्ष्मी जी की पूजा और रात 12.41 से 2 बजकर 51 मिनट तक माँ काली का पूजन अनुष्ठान की जाएगी।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व महापौर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बताया कि ये प्रथम प्रयास है इसका उद्देश्य देश और समाज की खुशहाली और समृद्धि है।

ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी सचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुबोध खंडेलवाल सदस्य जवाहर सराफ सुधीर खंडेलवाल दीपक खंडेलवाल मनोज शुक्ला गोपाल शर्मा शरद शुक्ला। मा लक्ष्मी पूजा के मुख्य यजमान सपत्नीक शरद शुक्ला होंगे वही मा कालो के अनुष्ठान में मनोज शुक्ला सपत्नीक यजमान होंगे।

मा महालक्ष्मी पूजन और फिर काली पूजन के बाद भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
इस आयोजन की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *