ब्रेकिंग

राजश्री-2, आवाजो के मीनारों में खामोशी पहचाने कौन, चंदामामा छाए हुए है, इनकी आवाज उठाये कौन

Spread the love

बिलासपुर जनता के लिए जनता के द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधि आखिर जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक क्यो नही पहुचाते ये बड़ा सवाल है। मामला सिरगिट्टी के राजश्री पान मसाला फैक्ट्री से उड़ने वाले डस्ट और दम घोटू खतरनाक केमिकल का है। जिसको लेकर कंचन विहार नयापारा और आसपास के इलाके के रहवासियों द्वारा विरोध में आवाज उठ रही पर न तो जनप्रतिनिधि सब कुछ जानने समझने के बाद कुछ कर रहे न जिम्मेदार अफसर।

पार्षद, विधायक राजनीतिक दलों और संगठनों से जुड़े दर्जनों पदाधिकारी है, जो हर चुनाव में वोट मांगने उनके दरवाजे पर दस्तक देते है, पर न तो उनकी सुनी जाती न ही उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाती। इलाके में न चलने के लिए सड़क है न पानी निकासी के लिए नाले -नालियों की समुचित व्यवस्था। ऊपर से राजश्री फैक्ट्री से निकलने वाले गर्द से उनकी साँसों का संकट खड़ा हो गया।

गुटखे के गर्द और खतरनाक केमिकल के गन्ध के कारण जिस फैक्ट्री के सामने से गुजरना मुश्किल है आप खुद सोचिए यहां लोग कैसे अपने परिवार के साथ रहने विवश है।


जनप्रतिनिधियों को केवल वोट से मतलब है ज्यादातर जनप्रतिनिधि तो जनसेवा के बजाय क्षेत्र की जमीनों के धंधे में मस्त है उनके पास क्षेत्र की जनता का दुख तकलीफ तक सुनने का समय नही है।
सवाल यही है कि आखिर इन समस्याओं के निदान के लिए आखिर वे गुहार कहां और किसके पास लगाए उनकी सुनेगा कौन…।
000
इस मामले में जब कॉल कर पार्षद रवि कुमार से चर्चा की गई तो उन्होंने कहा कि वे वार्ड नम्बर 10 मेनरोड वाले घर पर है। जब सीजीडीएनए कि टीम वहॉ पहुची तो वे कल मुलाकात होने की बात कहकर टाल गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *