0 पूछा सड़को को मवेशी मुक्त करने क्या प्लानिंग, गौ अभ्यारण की प्रगति बताएं

0कहा नशेड़ियों को नही नशा बेचने वालों को पकड़ कार्रवाई करे वे बड़े दोषी

0 एक दिन में दो ड्रग पैडलर से 31 लाख की नशीली दवाएं पकड़ाने से राजधानी तक हड़कम्प


विलासपुर। एक ही दिन में बिलासपुर पुलिस द्वारा दो ड्रग पैडलर से 31 लाख की नशीली दवाइया पकड़ाने से राजधनी तक हड़कम्प है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद अपर मुख्य सचिव ने मंगलवार को मंथन सभागृह में अफसरों की बैठक लेकर इस पर चिंता जाहिर कर कहना पड़ा कि नशे में कारण बढ़ रहे अपराध पर प्रभावी रोक लगाने सीधे नशा कारोबारियों पर प्रहार करे। उन्होंने पुलिस प्रशासन के अफसरों से साफ तौर कहा कि ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई करें ये नशा करने वालो से ज्यादा दोषी है। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा भी की।
अपर मुख्य सचिव गृह एवं जेल तथा जिले के प्रभारी सचिव मनोज कुमार पिंगुआ ने योजनाओं की विभागवार प्रगति की समीक्षा की। करते हुए 14 नवम्बर से शुरू हो रहे धार खरीदी अभियान को लेकर बारदाने किसानों के भुगतान की व्यवस्था करने की बात कही। वही स्वास्थ्य विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने सीएमआर, एमएमआर, कुपोषण के स्थिति पर जवाब तलब की।

तो कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को धान के बदले दलहन-तिलहन के फसल के लिए प्रेरित करने किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने। एक ही किसान को बार-बार हर योजना का लाभ दिलाने में खेल को बन्द करने, मछलीपालन, बकरीपालन योजनाओं से लोगों के जीवन में आये बदलाव का सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने। सड़को को मवेशी मुक्त करने किये जा रहे प्लानिंग और जोगीपुर गो अभ्यारण्य की प्रगति, पीएम जनमन योजना के काम मे तेजी लाने नशे के खिलाफ आमजन से सहभागिता लेकर जनजागरण अभियान चला नशा कारोबारियों के कारोबार को ध्वस्त करने निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अन्य विभागो के अफसर मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedFebruary 5, 2026लायन्स सर्विसेज ठेका फर्म फिर निशाने पर, हाईटेक बस स्टैंड में लाठीटेक सफाई, गन्दगी देख भड़के निगम कमिश्नर थमहाया नोटिस, होटल संचालक पर भी ठोंका जुर्माना
UncategorizedFebruary 4, 2026एसीबी के जाल में फिर फंसे नायब तहसीलदार और पटवारी, धान खरीदी में गड़बड़ी के मामले में ऊपर रिपोर्ट न भेजने भयादोहन कर शाखा प्रबंधक से मांग रहे थे 35 हजार, दोनो गिरफ्तार
UncategorizedFebruary 4, 2026अगस्त में चोरी, सितंबर में एफआईआर, अक्टूबर में लावारिस मिला नगर पालिक निगम का काऊ कैचर… तो मामला खत्म…?
UncategorizedFebruary 4, 2026न सड़कें बढ़ी न स्टाफ, 13 माह में शहर में बढ़ गई 61 हजार गाड़ियां, कैसे होगा ट्रैफिक कंट्रोल, कैसे और कब तक मिलेगा जाम से निजात…?

