ब्रेकिंग

श्री हरदेवलाल मॉ भगवती मंदिर में माता महालक्ष्मी और माँ महाकाली की पूजा आज, अनुष्ठान की तैयारी में जुटे पदाधिकारी व सदस्य

बिलासपुर। श्री हरदेवलाल मंदिर ट्रस्ट गोलबाजार द्वारा गुरुवार दिवाली की रात माँ महालक्ष्मी और माँ काली पूजा का आयोजन किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्यो ने सभी से इस पुण्यलाभ में सहभागी बनने आग्रह किया है।

तय कार्यक्रम के तहत रात 9 बजे से 10.30 बजे तक मा लक्ष्मी जी की पूजा और रात 12.41 से 2 बजकर 51 मिनट तक माँ काली की पूजन अनुष्ठान की जाएगी।मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व महापौर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पाण्डेय ने बताया कि ये प्रथम प्रयास है इसका उद्देश्य देश और समाज की खुशहाली और समृद्धि है।

ट्रस्ट के कार्यकारी अध्यक्ष कमल सोनी सचिव अजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुबोध खंडेलवाल सदस्य जवाहर सराफ सुधीर खंडेलवाल दीपक खंडेलवाल मनोज शुक्ला गोपाल शर्मा अनूप केशरवानी तैयारी में जुटे है माँ लक्ष्मी पूजा के मुख्य यजमान सपत्नीक शरद शुक्ला होंगे वही मा महाकाली जी के अनुष्ठान में मनोज शुक्ला सपत्नीक यजमान होंगे।

मा महालक्ष्मी पूजन और फिर काली पूजन के बाद भोग भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
इस आयोजन की जानकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *