
0 घायल अस्पताल दाखिल परिजन भयभीत
0 घर वालो को भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप

बिलासपुर,,,, बिलासपुर रेलवे के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के कर्मचारी बॉक्सर लेस्टर स्मिथ पर विद्यानगर के रोहन रॉबिंसन के साथ मारपीट का आरोप है।


मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले लेस्टर का विद्यानगर के रोहन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में लेस्टर ने रोहन को इस कदर पीटा कि उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

इससे भी गम्भीर बात यह है कि तारबहार थाना पुलिस ने पीड़ित बॉक्सर के खिलाफ एफआईआर नही लिखी, जबकि हाल ही में नवपदस्थ आईजी रामगोपाल गर्ग मोबाइल ऐप से एफआईआर करने का दावा कर रहे। पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करने की बात कही है। बताया जा रहा कि 2 दिन पहले भी लेस्टर ने रोहन रॉबिंसन की स्कूटी पर अपनी बाइक चढ़ा दिया उस पर जानलेवा हमले का प्रयास भी किया था। इस वारदात में रॉबिंसन के सर और गर्दन पर चोट आई है। बॉक्सर पर आरोप है कि उसने पीड़ित के परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी है जिससे पीड़ित के परिजन भयभीत है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



