ब्रेकिंग

निगम अमले की बेगारी और खोदा निपोरी जारी, फिर चिल्हाटी के तिनमजिला काम्प्लेक्स की शिकायत पर खुली आंख की कार्रवाई, चिल्हाटी और अशोकनगर बिरकोना रोड के अवैध प्लॉटिंग पर भी गरजा एक्सीवेटर…!

Spread the love

0 सबका यही सवाल है, चौक पर 3 मंजिल तन गया तब क्यो दिखा, अब तक क्या कर रहे थे

0 सामने के कालोनी में गेट और 14 मकान तोड़ा गया था फिर कैसे हो गया परिसर आबाद, उठ रहे सवाल

बिलासपुर/ नगर निगम का बेगारी और खोदा निपोरी जारी है। निगम अमले ने फिर बुधवार को चिल्हाटी मोड़ पर श्यामा विहार के गेट के ठीक बगल के तीन दुकानों वाले मंजिला भवन को सड़क के दायरे में कराये गए निर्माण व पार्किंग का प्रावधान न होने के कारण सील कर गेट और नाले की जगह पर कराये गए कांक्रीट व गेट को उखड़वाया, कालोनी के अंदर के कुछ मकानों के बाउंड्रीवाल को ढहा सीसीरोड को एक्सीवेटर से खुदवाया। इज़के अलावा चिल्हाटी रोड और अशोक नगर सरस्वती शिशु मंदिर के पास अवैध कालोनी पर कार्रवाई की। फिर चर्चा रही कि जब बन रहा था तो क्या जिम्मेदार सो रहे थे। इज़के अलावा सामने एक कालोनी की चर्चा रही जिसके गेट और 14 मकानों को एक्सीवेटर से ढहाया गया था वहां फिर कैसे कालोनी खड़ी हो गई।

नगर निगम के उसी से ठंडा उसी से गरम टाइप के ऐसे दर्जनों मामले है। निर्माणकर्ता को मौके पर ये भी समझाइस दी गई कि ऑफिस में आकर फीस(जुर्माना) पटाकर सेटलमेंट कर ले। चिल्हाटी मोड़ का ये काम्प्लेक्स और दुकान लता पटेल के नाम से है। बताया गया कि पार्किंग का प्रावधान न करने, जगह छोडने के बजाय 500 स्क्वेयर फीट से ज्यादा निर्माण कराने के कारण ये कार्रवाई की गई।
इसके अलावा चिल्हाटी में नारद वर्मा के अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई कर उनके परिसर की कंक्रीट रोड को एक्सीवेटर से खुदवाकर लोहे के प्रवेश द्वार को उखड़वाकर जब्त किया गया।
इसी तरह अशोक नगर शिशुमन्दिर के पास अनूप अग्रवाल और उसके परिवार के सदस्यों द्वारा कराए जा रहे अवैध प्लॉटिंग को भी तोड़फोड़ खोदाखादी कर विध्वंस कराने का दावा किया गया।

फिर क्या देख रहे जिम्मेदार

जब भी नगर निगम का अमला अवैध निर्माण और अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई करने पहुचती है, लोग कमेंट्स करते है कि इनको निर्माण के बाद ही क्यो दिखता है जब बनते रहता है तब ये लोग कहा घुसे रहते है, चौक की जगह है जबको दिख रहा और खटक रहा तभी तो शिकायत पर कार्रवाई की गई ये सब जिमीदारो को क्यो नही दिखता कैसे और किसकी सह पर अवैध निर्माण हो जा रहा 8 जोन में 8 भवन शाखा अधिकारी है, टाइम कीपर है इंजीनियर है, इतना बड़ा अमला है फिर ये सब किसकी सह पर चल रहा, और किसके इशारे पर ये कार्रवाई का खेल चल रहा एक नई कई सवाल है।

जुगल सिंह, सबइंजीनियर नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *