
बिलासपुर। बलरामपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। तालाब में गाड़ी पूरी तरह से पानी में डूब चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया। बताया जा रहा कि सभी लोग सूरजपुर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार बलरामपुर के राजपुर थाना क्षेत्र में बूढ़ा बगीचा के पास तालाब किनारे से स्कार्पियो कार गुजर रही थी। कार की स्पीड अधिक थी। इसी बीच तालाब के पास अचानक से मोड़ आ गया। कार का ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और स्कार्पियो सीधे तालाब में जा गिरी।


पुलिस ने रेस्क्यू कर बाहर निकलवाया*
हादसे की सूचना पर पहुची राजपुर थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से गाड़ी को खिचवांकर पानी भरे डबरे से गाड़ी को बाहर निकालवाया। एक घायल की सांस चल रही थी जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक महिला और बच्ची समेत 8 लोगो के शव निकालने के बाद पुलिस मृतकों की शिनाख्ती के लिए गाड़ी के नंबर और दस्तावेजों की जांच कर रही है।मृतकों में चार पुरुष एक महिला और एक बच्ची समेत आठ लोगो के शव बाहर निकाल लिए गए हैं।
टर्न पर संकेतक तक नहीं
बताया जा रहा है कि जिस जगह पर यह हादसा हुआ है। वहां पर अंधा मोड़ है जिसके कारण रात के समय इस रोड पर अधिकतर बाहर से आने-जाने वाले लोग हादसे का शिकार होते हैं।



