ब्रेकिंग

“धान खरीदी में सिस्टम फेल! टोकन न मिलने से अन्नदाता ने फिर उठाया खतरनाक कदम” एक ने पी कीटनाशक तो दूसरा चढ़ा करंट प्रवाहित 200 फीट ऊंचे टावर पर… दौड़े भागे जमीन पर उतरे अफसर

Spread the love


0 तीन दिन में दो कांड एक ने पिया कीटनाशक तो दूसरा चढ़ा टावर पर
0 शुरू से आखरी तक सरकारी भोंपू पीटता रहा ढिंढोरा, रोज मचा रहा फजीहत

जांजगीर-चाम्पा/ इस साल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सरकार के लिए फजीहत का सबब और अन्नदाताओं के लिए जीवलेवा बनकर रह गया है। कीटनाशक सेवन के बाद अब टोकन न कटने से हताश किसान द्वारा आत्महत्या के लिए हाई टेंशन टावर पर
चढ़ने का मामला सामने आया है।
पूरा मामला जांजगीर चांपा जिले का है, बताया जा रहा कि
किसान अनिल सूर्यवंशी पर डेढ़ लाख का कर्ज है ऊपर से टोकन न कटने के कारण वह घर पर रखे धान फसल को लेकर हताश परेशान था, इसी हताशा के चलते शनिवार सुबह वह गांव के भाठा मे लगे बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया।
किसान के हाई टेंशन टावर पर चढ़ने की खबर से अफरा तफरी मच गई, इस आशय की सूचना पर किसानों से सीधे मुह बात न करने वाले अफसरो के हाथ पैर फूल गए पुलिस और प्रशासन के अफसर दौड़े भागे मौके पर पहुचे तो पीड़ित किसान को करीब दो सौ फीट ऊंचे करंट प्रवाहित टॉवर पर चढ़े देख उनकी घिघ्घी बंध गई,,, क्योकि दो दिन पहले ही मुआवजा न मिलने और टोकन न कटने के कारण एक किसान द्वारा कीटनाशक पीने का मामला भी सामने आ चुका है।
इसके बाद नीचे खड़े अफसर हाथ जोड़ किसान से मिन्नत करने लगे रहे कि नीचे आइए आपकी समस्या का निदान किया जाएगा। किसान ने कहा कि आज 31 जनवरी को धान खरीदी का अंतिम दिन है, ज़ब तक उसका टोकन नही काटा जायेगा वो टावर से नीचे नही उतरेगा।
मौके पर मौजूद तहसीलदार ने जब टोकन जारी कराने आश्वासन दिया तब कही 2 घण्टे बाद हताश परेशान किसान
करीब दो सौ फीट ऊंचे करंट प्रवाहित टॉवर से नीचे उतरने तैयार हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *