ब्रेकिंग

न कानून का भय न पुलिस का डर, चाकूबाज बोल रहे चाक़ूपुर की जय, सरकंडा में फिर चला घपाघप चाकू, 2 युवक घायल

Spread the love

बिलासपुर – आरोपी अपराधियो में कांनूं और पुलिस का भय लगभग मृतप्राय जैसा हो गया है, नतीजतन आये दिन बदमाश चाकूबाजी की वारदात कर रहे, रविवार रात फिर सरकंडा थाना क्षेत्र में आरके पेट्रोल पंप के आगे कुर्मी छात्रावास गली में आधा दर्जन बदमाशो ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वारदात रविवार रात करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है।
सरकंडा पुलिस के मुताबिक चाँटीडीह रामायण चौक निवासी मोनू दुबे पिता बबलू दुबे अपने साथी 24 वर्षीय अक्षत यादव पिता इतवारी राम यादव के साथ रविवार रात करीब 10.30 बजे किसी काम से सीपतरोड आया था, तभी 5 से 6 युवकों ने दोनो से गाली गलौच कर मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर चाकू से कई वार किए और वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकले

मौके पर मौजूद युवाओं ने खून से लथपथ घायलों को सिम्स पहुंचाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल युवकों ने पुलिस को बताया है कि आरोपियों में से वे दो लोगो को पहचानते हैं। पुलिस घायलों और उनके दोस्तों का बयान के आधार पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *