ब्रेकिंग

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावर बदमाशो का 16 घण्टे बाद भी अतापता नही, ये चल गया कि आरोपी 3 थे

Spread the love

0 घायल कांग्रेस नेता ग़म्भीर, रायपुर रिफर

0 कानून को लगातार चुनौती दे रहे दुस्साहसिक बदमाश

बिलासपुर / पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के दावे के बीच न्यायधानी में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है।दिनदहाड़े मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला कर चुनौती देने वाले हमलावर बदमाशो का पुलिस 16 घण्टे बाद भी पता नही लगा सकी। हालत ग़म्भीर होने के कारण घायल कांग्रेस नेता को रायपुर रिफर किया गया है।
पुलिस के मुताबिक वारदात
शनिवार सुबह करीब 6.45 बजे
तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे परिक्षेत्र के रेलवे हॉस्पिटल के सामने की है। पुराना बस स्टैंड टेलीफोन एक्सचेंज रोड निवासी कांग्रेस नेता श्याम कश्यप रोज की तरह शनिवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6:45 बजे वे जैसे ही रेलवे अस्पताल के पास पहुँचे तीन नकाबपोश बदमाशों ने गाली गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए डंडे और नुकीली वस्तु से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


वे ज़्डक पर खून से लथपथ पड़े थे जिससे आसपास लोगो की भीड़ लग गई सूचना पर जब तारबाहर पुलिस मौके पर पहुँची तब तक श्याम को रेलवे अस्पताल ले जाया जा चुका था। बताया जा रहा कि
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और घायल श्री कश्यप के परिजनों से फीडबैक ले रही,
इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, मॉर्निंग वॉक में इसके पहले भाजपा नेता पर रिवर व्यू में हमले का मामला और नगर निगम के एक पूर्व कार्यपालन अभियंता पर भी हमला, भाजपा के सिनियर पार्षद के सुपारी किलिंग के प्रयास जैसे कई मामले सामने आ चुके है।
ये घटनाएं ये जाहिर कर रही कि न्यायधानी में नागरिक कही और किसी वक्त सुरक्षित नही है, सुबह सुबह बेखौफ हमलावर।बदमाश टारगेट लेकर निकल रहे ऐसा लगने लगा है।

000

मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर सरेराह जानलेवा हमला करने वाले हमलावर आरोपियो के सम्बंध में अभी तक कोई जानकारी नही मिल सकी है, जानकारी जुटाई जा रही है।

रविन्द्र अनन्त

थाना प्रभारी, थाना तारबाहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *