
बिलासपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने नेशनल लोक अदालत के जरिये स्थापना के बाद से आज तक का सबसे बड़ा एमाउंट 150 करोड़ उपभोक्ताओं को भुगतान कराने का दावा है! एक प्रकरण में जहाँ बीमित व्यक्ति की मौत के बाद उनकी पत्नी को टाटा एआई इंश्योरेंस कंपनी से 58 लाख साढ़े तिरालीस हजार का चेक प्रदाय कराया गया! वही बिल्डर एम ए सोनी के खिलाफ 4 प्रकरणों में 57 लाख रुपये का चेक पक्षकारों दिलाया गया!


उपभोक्ता आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक नेशनल लोक अदालत में आपसी सहमति से समझौते के लिए 25 प्रकरण रखे गए, जिनमे से 21 प्रकरणों का निराकरण आयोग के अध्यक्ष आंनद कुमार सिंघल और सदस्य आलोक पांडेय द्वारा किया गया!
रंजु शर्मा विरुद्ध टाटा ए आई लाइफ इंश्योरेंस कम्पनी के मामले में रंजु शर्मा ने अपने बीमित पति के मृत्यु के बाद उनके इंश्योरेंस राशि के लिए क्लेम किया था, बीमा कम्पनी ने जब उन्हें उनके दिवंगत पति के बीमित राशि का भुगतान करने में टालमटोल की तब रंजु शर्मा को जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष वाद प्रस्तुत करना पड़ा! मामले की सुनवाई के बाद आयोग के अध्यक्ष औऱ सदस्य ने टाटा एआई बीमा कंपनी को रंजु शर्मा को 58 लाख तिरालीस हजार 5 सौ 26 रुपये 9 प्रतिशत ब्याज समेत प्रदाय करने का आदेश दिया ! अध्यक्ष और सदस्य ने कोर्ट में ही टाटा एआई बीमा कंपनी से मृतक की पत्नी रंजु शर्मा को चेक के माध्यम से राशि का भुगतान कराया।

इसी तरह बिल्डर एम ए सोनी के खिलाफ 4 प्रकरणों में पक्षकारों को 57 लाख प्रदाय कराया गया!
21 प्रकरण में उपभोक्ताओं को 1 करोड़ 52 लाख 14 हजार से अधिक राशि का भुगतान कराया गया! जो उपभोक्ता आयोग के स्थापना से लेकर आज तक का सबसे बड़ा रिवार्ड है!
नेशनल लोक अदालत के दौरान रीडर सूर्यप्रताप सिंह, स्टेनो शरद चन्द्र यादव, डाटा आपरेटर प्रमोद कुमार और धरम सिंह ठाकुर मौजूद रहे!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

