ब्रेकिंग

रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर सकरी में सम्बलपुरी ढाबा के सामने तेजरफ्तार ट्रेलर डिवाइडर फांद रॉग साइड घुस स्कॉर्पियो को लिया चपेट में, गाड़ी क्षतविक्षत 4 की गई जान 1 गम्भीर घायल…

Spread the love

00 कटर मशीन बुलवाकर गाड़ी को कटिंग करा निकाला गया मृतकों और घायल को..
00 चालक हिरासत में ट्रेलर जब्त..


बिलासपुर,,,  गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम सम्बलपुरी यादव ढाबा के सामने तेजरफ्तार ट्रेलर सड़क के बीचों- बीच डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में घुस स्कार्पियो से जा भिड़ी, इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा। इस हादसे का भयावह वीडियो भी सामने आया है।



मामला रात करीब 2 बजे बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र का है। रतनपुर से रायपुर की ओर जा रहै तेजरफ्तार ट्रेलर क्रमांक CG-11-BD-9044 गुरुवार-शुक्रवार देर रात ढाबे के सामने अनियंत्रित हो डिवाइडर को फांद रॉन्ग साइड में घुसा और सामने से आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक CG-04-MQ-4220 से भिड़ गया टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर एक अन्य खड़े ट्रेलर को भी चपेट में लेते हुए पलट गया और स्कॉर्पियो पूरी तरह चपट गया सवार  अंदर ही फंस गए। चीख पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगो ने उनकी मदद की और हादसे की सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद सकरी पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायलों के शवों को बाहर निकाला गया। हादसे में छत्रपाल रात्रे, विशाल लहरे, अनमोल लहरे और सोनू मिरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रकाश रात्रे गंभीर रूप से घायल उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि ये सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से लौट रहे थे।  पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *