ब्रेकिंग

देदे बुलौआ मुसवा को …फागगीत रहा इस साल हिट, भूपेश कका ने होली के बहाने विष्णु सरकार पर  साधा तगड़ा निशाना…

Spread the love

बिलासपुर/”दे दे बुलौआ मुसवा को सांय-सांय, दे दे बुलौआ,,,, मुसवा बिन घोटाला न होय…वाला फाग गीत इस बार होलिकोत्सव के पहले ही हिट हो गया। इस सियासी और व्यंग्यात्मक फाग गीतने छत्तीसगढ़ की राजनीति में तहलका मचा दिया है।

दरअसल प्रदेश कांग्रेस ने इस व्यंगात्मक फागगीत के माध्यम विष्णुदेव सरकार पर कवर्धा के 7 करोड़ के कथित धान घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार पर तंज कसतर हुए निशाना साधा है, बताया जा रहा कि इस मशहूर फाग गीत में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं और प्रवक्ताओं ने अपनी आवाज दी है।
छत्तीसगढ़ की सियासत में पिछले कुछ सालों से धान और किसान प्रमुख चुनावी मुद्दा रहा है, ऐसे में करोड़ो के धान घोटाले और जिम्मेदारों द्वारा 7 करोड़ के धान को मुसुआ खाना बता जिस ढंग से नेताओ की तरह बयानबाजी की वह सरकार के लिए बड़ा संकट बन गया है, इस ख़बर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया में तरह तरह के कमेंट्स आये मीम बनाकर हंसी उड़ाई गई फिर लगा कि विपक्ष में दम नही पर देदे बुलऊआ मुसुआ को…फाग गीत ने सरकार पर चलाये गए व्यंगात्मक बाण ने भाजपा को
फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ये है मामला

मामला ये है कि कवर्धा- कबीरधाम जिले के चारभांठा और पंडरिया ब्लॉक के बघर्रा धान उपार्जन केंद्र में करीब 26 हजार क्विंटल धान की कमी सामने आई है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ रुपए बताई गई, तत्कालीन जिला विपणन अधिकारी (DMO) अभिषेक मिश्रा ने प्रारंभिक तौर पर धान की कमी के लिए चूहों, दीमक और मौसम को कारण बता सरकार की फजीहत और बढा दी। हालांकि इस फजीहत के बाद सरकार ने DMO को निलंबित कर दिया। करोड़ो का यह गड़बड़ घोटाला होलिकोत्सव पर सरकार के मखौल उड़ाने बड़ा मुद्दा बन गया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *