ब्रेकिंग

सेंट्रल यूनिवर्सिटी अनकंट्रोल कभी अफसरो के कारण हो रही फजीहत तो कभी विद्यार्थियों के दंगल से…फिर वायरल हो रहा होलिकोत्सव के दौरान हुड़दंग और दनादन मारपीट का वीडियो… उठ रहे सवाल शिक्षा का मंदिर है या बदमाशो का अड्डा…?

Spread the love

0 गाली गलौज, मारपीट और अफसरो के उलजुलूल हरकतों का अड्डा बना सीयू

0 बिगड़ रहे हालात पुलिस- प्रशासन भी हलाकान

बिलासपुर ../ छत्तीसगढ़ की न्यायधानी  बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से एक बार फिर छात्रों के बीच दनादन मारपीट और गाली गलौच का वीडियो सामने आया है। दावा किया जा रहा कि मारपीट का ये वायरल वीडियो यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान का है, आप खुद देखिये कैसे रंग से सराबोर और चीथड़ों से लिपटे और अधनङ्गे विद्यार्थी शिक्षा के मंदिर में होलिकोत्सव के बहाने अपना रोल जमाने के लिए कैसे टेरर का माहौल बना रहे है…

सवाल यह उठ रहा कि क्या खुद लफड़ों की फजीहतो से घिरे यूनिवर्सिटी प्रशासन के कुलपति, कुलसचिव,अफसरो और सिक्युरिटी सर्विस किसी का इतना मान या दम नही कैम्पस में कि इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित कर सके, ये शिक्षा के मंदिर में क्या यही शिक्षा दे रहे और अगर नही तो फिर ये हालात है क्यो।

क्योकि पालकों ने तो अपने बच्चों को इन गुरुजनों के सानिध्य में शिक्षा प्राप्त करने के लिए उन्हें गार्जियन समझकर यहाँ छोड़ा है, आखिर इन विद्यार्थियों को इस तरह यूनिवर्सिटी परिसर में होलिकोत्सव मनाने की अनुमति क्यो दी जब वे अपने इन उद्दंड विद्यार्थियों को कंट्रोल नही कर सकते।
बताया जा रहा कि यूनिवर्सिटी कैंपस में यह आयोजन ब्रदरहुड संघ द्वारा आयोजित किया गया था। इसी दौरान इनके बीच रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ और देखते- देखते दनादन लात घुसे और बेल्ट चलने लगे जिससे फिर यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा- तफरी और तनाव का माहौल रहा।


बड़ा सवाल यह है कि आखिर ये सेंट्रल यूनिवर्सिटी कब तक अफसरो की नाकामी की मार झेलता रहेगा। कब ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लग सकेगा।

00000

कोनी थाना प्रभारी भावेश शेंडे का कहना है कि वायरल वीडियो तो उनके पास आया है पर यूनिवर्सिटी कैंपस से अभी तक कोई शिकायत नही आई है, आईटीआई गेट के पास भी एक वारदात की खबर भी आई है, यूनिवर्सिटी प्रशासन से इसकी जानकारी मांगी गई है, छात्रों से भी इसका पता लगाने स्टाफ को लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *