ब्रेकिंग

भरी बैठक में भड़के सीएम, कहा- 4 साल नही चली सड़क तो एक्शन लेंगे कड़क, बोले सवाल सरकार की इमेज का है, एसी चैंबर छोड़ मौके पर खड़े होकर कराये काम…

Spread the love

0 निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो नपेंगे संबंधित अधिकारी

0 काम न करने वाले और समय मे काम पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को करे ब्लैकलिस्टेड

बिलासपुर/ रायपुर/लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में बागबहार–कोतबा सड़क की बदहाल स्थिति और ठेकेदारों और अफसरो के सांठगांठ का मुद्दा छाया रहा। इसको लेकर भड़के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वे फील्ड पर जाकर निरीक्षण करें और गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ताहीन बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहीं भी निर्माण कार्य में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और दोषी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री अरुण साव भी शामिल थे।

निरीक्षण नही, फील्ड में जाकर देखे गुणवत्ता

मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि सवाल सरकार की छवि का है, यदि सड़क चार साल भी नहीं चले तो इसका कोई औचित्य नहीं इससे सरकार की विश्वसनीयता प्रभावित हो रही। उन्होंने बड़ी सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन मुख्यमंत्री और मंत्रियों के हाथों कराने निर्देश दिये।

बिलो रेट के खेल का भी उठा मुद्दा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत कम दर ( बिलो रेट) पर टेंडर लेने के कारण ठेकेदार काम को घसीटते है, न काम मे गुणवक्ता होती न काम समय पर हो पाता। यह उसकी जिम्मेदारी होगी कि वह कार्य को निर्धारित गुणवत्ता और समय-सीमा में पूरा करे। यदि वे समय पर काम पूरा करने के बजाय काम को लटकाकर पब्लिक के लिए संकट पैदा करते है तो ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ़ बेधड़क ब्लैकलिस्ट करने कार्रवाई करे। पब्लिक में सन्देश अच्छा जाना चाहिए इसका ख्याल रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *