0 ऐसे गोलमोल निलंबन आदेश को लेकर चर्चा जोरों पर

0 कारण का उल्लेख तक नही केवल अनुशासनहीनता बता रहे

बिलासपुर/ दुर्ग जिले से अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद हो रही फजीहत के मद्देनजर भाजपा के
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय
डॉ. नवीन मारकण्डेय ने प्रदेश संयोजक राईस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के विनायक ताम्रकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि उनके आचरण एवं कृत्य से भारतीय जनता पार्टी की छवि धूमिल हुई है। उनका यह कृत्य पार्टी के अनुशासनहीनता करने की श्रेणी में आता है।
अतः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने आपको उपरोक्त कृत्य के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।



