ब्रेकिंग

हिन्दू नववर्ष की शोभायात्रा में सढ़वा दौड़, मची भगदड़ जान बचाकर भागे श्रद्धालु

Spread the love

बिलासपुर। चैत्र की प्रतिपदा पर गूंजा भारत का बच्चा- बच्चा…? बाजे- गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा, शहर भगवामय रहा। भगदड़ तब मच गई जब सदर बाजार में शोभायात्रा के बीच सड़वा के झुंड ने दौड़ लगाई लोग चीखते भागने लगे।


ये हाल तब है जब हाईकोर्ट फटकार लगा चुका है, कि सड़क पर पसरे मवेशियों के उचित प्रबंध किया जाए, हाईकोर्ट ने जिस क्षेत्र में आवारा मवेशियों के कारण हादसा होगा वहाँ के प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। जिम्मेदार है कि शहरवासियों की जान इन आवारा मवेशियों से बचाने ठोस पहल करने के बजाय निगम प्रशासन सिर्फ वीआईपी आगमन और हाईकोर्ट के जस्टिस को दिखाने केवल हाईकोर्ट रोड़ पर हाईकोर्ट आवासीय परिसर से नेहरू चौक तक अमला लगा मवेशियों को खदेड़वा खानापूर्ति गणपति परिक्रमा का दस्तूर निंभा रहा कि माई- बाप खुश तो सब खुश।

शोभायात्रा का मुख्यमार्ग पर जगह जगह फूलों को पंखुड़ियां और चमकीले कागज के कतरन छिड़ककर स्वागत किया गया। शहर से मुख्यमार्गों का भृमण कर पहुची शोभायात्रा का पण्डित देकीनन्दन दीक्षित चौक पर समापन हुआ।

शोभायात्रा में विभिन्न हिन्दू संगठनों से जुड़े लोग आमजन और माताएं बहने उत्साह के साथ शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *