
बिलासपुर,,,, नगर निगम प्रशासन को रसूखदारों ने सिधवा की भौजी समझ लिया है! यही वजह है! कि निगम की संपत्तियों पर बेखौफ कब्जा हो रहा है! ताजा मामला मंगला धुरीपारा शराब भट्ठी के ठीक सामने नगर निगम के कब्जा मुक्त कराएं गए… भूखंड का है! जहां एक भाजपा नेता के करीबियों ने दुकान 100 बाई 100 का मंदिर और अवैध रूप से आवासीय कालोनी बेचने का बोर्ड लगा रखा है!
नगर निगम के नजूल शाखा और अतिक्रमण अमले ने शनिवार को यहां मौके पर पहुंच कर निर्माणाधीन दुकान को ध्वस्त किया…


और एक्सीवेटर से यहां बिल्डर्स के होर्डिंग्स को तोड़ा मौके पर 100 बाई 100 का एक बड़े मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है! जिसे रोकने भाजपा के एक कद्दावर नेता के समर्थक भी पहुंचे… नेताओं के पहुंचते ही सकपकाए अमले ने आनन फानन में करीब आधा ट्रक गिट्टी और निर्माण सामग्री को समेट कर जाप्ति बनाई… नगर निगम की संपत्तियों को हड़पने का ये कोई पहला दुस्साहसिक मामला नहीं है! इससे पहले भी बस स्टैंड CMD चौक के बीच CMD कॉलेज के सामने बेशकीमती भारी भरकम जमीन को कब्जा कर वहां भवन तान दिया गया… सदर बाजार में शहर के सर्वस्व दानी पंडित देवकीनंदन दीक्षित के भवन में कब्जा है! इसके अलावा सीपत क्षेत्र के ग्राम कारीछापर में भी नगर निगम के 70 से 80 एकड़ जमीन में कब्जे की कहानी सालों से चल रही है!

ताजा मामला मंगला रोड के छपरा भटा का है! ये नगर निगम का वही भारी भरकम भूखंड है! जिसमें जैतखाम और मंदिर बनाकर दर्जनों झोपड़ियां तान दी गई थी! करीब 8 से 10 साल पहले निगम प्रशासन ने इस भूखंड को कब्जा मुक्त कराने यहां के रहवासियों को विस्थापन योजना के तहत जैन इंटरनैशनल स्कूल सकरी के पास आई एच एस डी पी के आवास में शिप्ट कराया था! पर इसका कोई उपयोग नहीं किया गया…

यही वजह है! कि यहां कचरा डंप किया जाने लगा… अब मेन रोड के इसी बेशकीमती जमीन पर नेताओं के करीबियों और भू माफियाओं की नजर है!
000
मंगला छपराभाटा में नगर निगम की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना पर कार्रवाई की गई है! एक निर्माणाधीन दुकान को तोड़वाकर होर्डिंग को भी हटवाया गया है! निर्माणाधीन मंदिर के निर्माण सामग्री को जप्त करा रिपोर्ट मांगी गई है! रिपोर्ट आने पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी….
खजांची कुम्हार अपर आयुक्त नगर पालिक निगम बिलासपुर



