
बिलासपुर / तिफरा जोन गबन कांड में बयानबाजी और लीपापोती के बाद नगर पालिक निगम प्रशासन ने उठापटक शुरू कर दिया है।
जारी आदेश के तहत जेडी फाइनेंस दिनेश निर्मलकर को लेखा शाखा का प्रभार देने की बात सामने आ रही है, इज़के अलावा जोन क्रमांक 3,5 और 6 के लेखापाल के साथ सफाई विभाग का काम देखने वाले लेखपाल राकेश यादव और उसी गड़बड़झाले वाले जोन क्रमांक 3 के लेखापाल शारदा तिवारी को मुख्यालय के लेखाशाखा में स्थानांतरित करने की खबर है, जिसकी पुष्टि तो जिम्मेदार अफसर कर रहे, लेकिन एक और उठापटक को लेकर शंशय की स्थिति है, वो खबर यह है कि स्मार्ट सिटी के तकनीकी प्रबंधक और नगर निगम के चीफ इंजीनियर राजकुमार मिश्रा की कुर्सी भी इस उठापटक में प्रभावित हुई है, बताया जा रहा कि उनके स्थान पर सीवरेज शाखा के प्रभारी एसपी साहू को स्मार्ट सिटी के तकनीकी प्रबंधक का प्रभार सौंपा गया है, हालाकि इसकी पुष्टि नही हो सकी है।
गौरतलब है कि एफडीआर कांड और तिफरा जोन के गबन कांड की तरह और भी कईं गड़बड़ियां सामने आई जिनमे।कुछ उभर कर सामने आई फजिहतकारक हुई तो कुछ दबा दी गई, कहा जा रहा कि इन्ही गड़बड़ियों के मद्देनजर निगम मुख्यालय के लेखाशाखा विभाग को खदमदाया गया है।

000
स्मार्ट सिटी में किसी तरह के फेरबदल की जानकारी नही है, हॉ जेडी फाइनेंस को लेखाशाखा का प्रभार देने और दो लेखापाल को मुख्यालय के लेखाशाखा में स्थानांतरित करने
का आदेश हुआ है।
खजांची कुम्हार,
अपर आयुक्त, नगर निगम बिलासपुर



