
बिलासपुर/ दुर्ग जिले से भाजपा नेता के नशे की खेती का मामला उजागर होने के बाद कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने जोर लगा रही है। पूर्व प्रदेश सचिव व कांग्रेस नेता महेश दुबे ने भी भाजपा नेता के इस किसान समृद्धि अभियान पर सरकार पर गहरा कटाक्ष किया है। उनका कहना है कि जिस नशे के चक्कर में देश दुनिया की बड़ी आबादी झूम रही है, उसकी खेती हमारे छत्तीसगढ़ में वो भी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के अथक सार्थक प्रयास से प्रारंभ हो गई है?
अफगानिस्तान मे अफीम की खेती एक गंभीर चिंता का विषय है,वही छत्तीसगढ़ जैसे राज्य में इसकी खेती प्रारंभ करने का श्रेय दुर्ग जिले के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेता को जाता है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा के इस नेता ने लगभग 10 एकड़ भूमि में अफीम की खेती प्रारंभ कर एक नया इतिहास रच दिया!
निश्चित रूप से भाजपा के नेताजी की सोच उड़ता पंजाब की तरह उड़ता छत्तीसगढ़ देखने की होगी कहां छत्तीसगढ़ के किसान अपना खून पसीना बहाकर धान की उपज उपजाता है फिर बेचने के लिए हाथ पैर मारता है रतजगा कर रखवाली करता है, सरकारी उपक्रम धान खरीदी में तरह तरह की पेचीदगियां खड़ी करता है, अपराधियो की तरह रकबा सरेंडर कराया जाता है, रोधोकर किसान को महज 3100 रुपए क्विंटल मिलता है वो भी किस्तों में,
परन्तु भाजपा के नेता ने छत्तीसगढ़ के किसानों को नई दिशा दे दी कि जब उनकी भूमि काला सोना उगल सकती है जिसकी कीमत करोड़ों में होती है और हाथों-हाथ बिकती है फिर सरकार की चिरौरी कौन करें, बने रहिये नेता विथ किसान कोई आपका क्या बिगाड़ लेगा,
कांग्रेस नेता की सलाह है कि छत्तीसगढ़ से गरीबी दूर करना है तो किसान धान और गेहूं की तुलना में कम समय में कईं कई गुना आमदनी देने वाली इस मादक फसल को बढ़ावा और इस भाजपा नेता को छत्तीसगढ़ राज्य किसान का श्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान करना चाहिए।
सवाल यह उठ रहा कि शासन- प्रशासन को लंबे समय से अफीमी हवा में मदमस्त करने वाले ये भाजपा नेता कब से ये उन्नत खेती कर रहे, और उनकी ये नशे की फसल किस मंडी में और कितनी महंगी बिक रही थी इसका भी खुलासा हो ताकि प्रदेश के अन्य अन्नदाता भी इसका लाभ ले सके।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedApril 13, 2026छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की खुली डकैती और रेत माफियाओं का हौसला चरम पर, मुंगेली में गुर्गों ने किया वन्यकर्मियो पर जानलेवा हमला, 4 घायल
UncategorizedApril 12, 2026सत्ता के बाद भी भाजपा में क्यो लगातार मच रहा भद्रा…अब जांजगीर- नैला नगर पालिका परिषद में पार्टी के पार्षदो पर नशे में दफ्तर में हंगामा मचा आग लगाने की धमकी और महत्वपूर्ण फाइलें ले जाने का आरोप, पुलिस से शिकायत भी…
chhattisghar Political NewsApril 11, 2026सीएम के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के एक रात पहले युंका जिलाध्यक्ष विकल ने आजाद की मूर्ति को आज़ाद करा मचा दी प्रशासनिक और सियासी हलचल, पुलिस ने यूकांध्यक्ष और उनके समर्थकों के खिलाफ किया एफआईआर दर्ज…
UncategorizedApril 11, 2026तुम तो कांग्रेसियों के साथ बैठते हो तुम तो कांग्रेस से आई हो… निगम के साधारण सम्मेलन पूर्व रिहर्सल बैठक में मचा जमकर तूतू- मैंमैं, हुआ बवाल…

