0 हनी ट्रेप और भयादोहन कर उगाही करने वाले गिरोह का फूटा भांडा

0 महिला कानून का ऐसा हो रहा दुरुपयोग, शातिर खेल रहे ग़म्भीर खेल
.

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र से पैसों के लालच में सरपंच समेत 2 लोगो के खिलाफ बलात्कार का झूठा केस दर्ज कराने के मामले में पुलिस ने युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 18 वर्षीय पूनम चौहान ने ग्राम कटगी के सरपंच जयसिंह पैकरा और अंजीव जायसवाल पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए कसडोल थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन दिया था। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच की गई तो जांच में ये तथ्य सामने आया कि आरोपियों ने पैसों के लालच में युवती को गुमराह कर झूठा मामला दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि शिकायत को सुनियोजित तरीके से तैयार किया गया था, ताकि सरपंच को फंसाया जा सके और आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके। इस बात की पुष्टि करने के बाद कसडोल पुलिस ने पूनम समेत सभी 5 आरोपियों को धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार गिरफ्तार आरोपियों में पूनम चौहान के अलावा भागवत थवाईत, दीपक थवाईत, शिवा चेलक और विजय तिवारी शामिल हैं।
इस घटना ने एक बार फिर महिला कानून के खुल्ले खेल को उजागर कर दिया, कि कैसे कुछ लोग इस कानून का फायदा उठा निर्दोष लोगों के जीवन और उनके परिवार
से खुला खिलवाड़ कर रहे। बलौदाबाजार पुलिस ने इस कार्रवाई के जरिए कांनून का दुरुपयोग रोकने बड़ा सन्देश दिया है। बलौदाबाजार पुलिस यदि इस गिरोह का भांडाफोड़ नही करती तो सरपंच और उसके साथी को निर्दोष होते हुए भी जेल जाना पड़ता सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती परिवार टूटता, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे षड्यंत्र में और कौन लोग शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 14, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट का रसोई गंदा, फ्रीजर में एक साथ रखा मिला वेज- नानवेज , फ़ूड सेफ्टी विभाग ने खामियां गिना की लाइसेंस निलंबित करने कार्रवाई…
UncategorizedAugust 14, 2026स्वतंत्रता दिवस के पूर्व सीपत, कोटा, बिल्हा सिरगिट्टी में आबकारी विभाग की धाड़, 345 लीटर अवैध शराब समेत 5 आरोपी गिरफ्तार…!
UncategorizedAugust 13, 2026मारपीट और अपहरण के मामले में एफआईआर दर्ज न करने पर तारबाहर थानेदार लाइन हाजिर, पुलिस दो लड़कों को पकड़ वारदात के बाद लापता घायल की कर रही तलाश…
UncategorizedAugust 13, 2026डीजीपी के बयान ने कालसर्प दोष फर्जी स्नेक बाइट मुआवजा कांड से जुड़े अफसरो में मचाई धुकधुकी, कहा विशेष एजेंसी से जांच कराने भेजा प्रस्ताव,,, कानून से गिल्ली डंडा खेलने वाले संलिप्त अफसर फिर सकते में…



