ब्रेकिंग

एसआईआर हुआ जीवलेवा, तनाव में गश खाकर गिरी महिला बीएलओ, अस्पताल दाखिल

Spread the love

बिलासपुर/ एसआईआर का जंजाल सरकारी महकमे के कर्मचारियों का लिए जीवलेवा साबित हो रहा। तारबाहर स्कूल की बीएलओ को हालत बिगड़ने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा कि तारबाहर पानी टँकी दुर्गा पंडाल के पास शासकीय स्कूल में 10 बीएलओ ड्यूटी पर थी, इसी दौरान एक बीएलओ ई गीता कृष्णन गश खाकर गिर गई, बताया जा रहा कि गीता महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत है, जिनकी बीएलओ ड्यूटी लगाई गई थी, परिजनों का आरोप है कि निर्वाचन कार्य और विभागीय दबाव के कारण उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ा जिससे उनकी तबियत बिगड़ी।
देश भर से बीएलओ के तनाव के कारण बीमार होने या बीएलओ की मौते होने का मामला सामने आ रहा है…
आवश्यकता इस बात की है कि तनाव को कम करने एसआईआर की प्रक्रिया को सरलीकृत किया जाए, कर्मचारियो पर अनावश्यक दबाव न डाला जाए, हालांकि निर्वाचन आयोग ने एसआईआर की तिथि में वृद्धि कर कुछ राहत देने पहल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *