0 पूर्व सीएम ने कहा बियर के अंदर बियर सुशासन कर रहा चियर्स
0 पीसीसी प्रेजिडेंट ने भी साधा नशा सिंडिकेट और सरकार पर निशाना


बिलासपुर / कांग्रेस पर शराब घोटाले का हल्ला मचाने वाली भाजपा खुद अफीम के बाद नकली बियर कांड में उलझ गए है। ताजा मामला राजनांदगांव जिले का है जहाँ 7 हिल्स कम्पनी के बियर के केन से रैपर हटाने पर गोल्डन बर्ड बियर नामक बियर का केन निकल रहा, इतना ही नही केन के नीचे लिखे स्पायरी डेट को मिटाने तक का आरोप है, जाहिर है एक्सपायरी डेट के बियर को खपाने ये खेला कर मदिरा प्रेमियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसे में यदि कोई बड़ी अनहोनी हुई तो क्या होगा… इस गम्भीर मामले को लेकर जमकर सियासत हो रही है।
बताया जा रहा कि मामले का खुलासा तब हुआ जब दो दोस्तों ने 7 हिल्स बियर के 5 केन खरीदे, जब इन लोगो ने केन के नीचे एक्सपायरी डेट चेक किया तो एक्सपायरी डेट को मिटा दिया गया था, सन्देह होने पर केन के रैपर को हटाया गया तब अंदर गोल्डन बर्ड का बियर निकलां बियर कहा कि है कौन सा ब्रांड है ये जानने इन लोगो ने केन पर अंकित कस्टमर केयर के नम्बर पर कॉल किया वो भी फर्जी निकलां।
इससे जाहिर है कि सरकारी तंत्र मदिरा प्रमियों की जान से खुला खिलवाड़ कर रही है, और कांग्रेस पर शराब घोटाले का आरोप लगा हल्ला मचाने वाली भाजपा खुद नशे के कारोबार में लिप्त है, तभी तो दुर्ग के अफीम कांड के बाद अब राजनांदगांव से नकली कैन नकली बियर का मामला सामने आया है।
गब्बर स्टाइल हो गया
याद है उस समय कांग्रेस कटघरे में थी तब भाजपा कांग्रेस सरकार पर शराब घोटाले का आरोप लगा हल्ला मचा रही थी, अब भाजपा की सरकार है भाजपा अफीम की खेती कांड के बाद नकली बियर कांड में फंसी है तो प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस हल्ला मचा रही भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगा रही है।
पूर्व सीएम भूपेश और बैज ने लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर गम्भीर आरोप लगाते हुए तगड़ा कटाक्ष किया है।


0 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के नशा सिंडिकेट और काले धंधे के नित नए मामले उजागर हो रहे, दुर्ग जिले से अफीम की खेती के बाद अब राजनांदगांव के सरकारी प्रीमियम दुकान से नकली केन नकली बियर का मामला बेहद गम्भीर और मदिरा प्रेमियों की जान से खुला खिलवाड़ है।
0 पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी दुर्ग के अफीम खेती कांड के बाद राजनांदगांव के नकली बियर केन पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया में कमेंट किया कि बियर के अंदर बियर सुशासन कर रहा चीयर,
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!
UncategorizedAugust 1, 2026महारानी लक्ष्मी बाई स्वामी आत्मानन्द स्कूल में छात्राओं के बीच दे दनादन, सर्जिकल ब्लेड से हमले में 11 वी की छात्रा लहुलुहान, पहुंची निजी अस्पताल…
UncategorizedAugust 1, 2026न्यायधानी के निजी अस्पतालों में 1 दिन में तीन- तीन कांड से मचा बवाल, सीएमएचओ ने सभी चिकित्सा व डायनॉटिक सेंटरो को रेट लिस्ट प्रदर्शित करने और बंधक प्रथा बन्द करने दिए निर्देश…
UncategorizedJuly 31, 2026अब स्मार्ट मीटर के अनाप शनाप बिलिंग को लेकर कांग्रेस ने किया जनआंदोलन का ऐलान, बैठक कर तय की आंदोलन की प्लानिंग…

