ब्रेकिंग

तालापारा के कांक्रीट सड़क को देखने पहुँची मेयर, कहा सब ओके पानी और गाड़ी चलने के कारण कुछ हिस्सा हुआ था खराब, ठेकेदाए ने दिया सुधार…

Spread the love

बिलासपुर/ तालापारा क्रान्तिकुमार भारतीय नगर के कांक्रीट खरेटादार गोबरौटी सड़क की खबर पर मेयर पूजा विधानी दूसरे दिन गुरुवार को मौके का जायजा लेने पहुंची। उन्होंने उपनेता और एमआईसी सदस्य श्याम साहू के साथ निरीक्षण कर वार्डवासियों को गली के कांक्रीट रोड की देखरेख करने और पानी डालने कहा।

*CGDNA. न्यूज़ ने बुधवार को
“गाड़ा रवन है या कंक्रीट सड़क, जो बनते ही उधड़ गई, ऐसा दिख रहा जैसे गोबर पानी डालकर खरेटा से लीपा गया है “
शीर्षक से इन तस्वीरों के साथ…

प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर एक दिन बनाई गई सड़क का हाल दिखाकर जिम्मेदारों को जगाने का प्रयास किया,,,
खबर के दूसरे दिन मेयर पूजा विधानी एमआईसी सदस्य श्याम साहू के साथ गोबरौटिन कंक्रीट सड़क का जायजा लेने पहुँची वार्ड पार्षद और निगम के उपनेता प्रतिपक्ष रामा बघेल ने उन्हें निर्माण कार्य का हाल दिखा बताया कि उन्होंने ठेकेदार को फिर से वाइब्रेटर चलाकर उधड़ी और पानी से खराब हुई सड़क को सुधारने कहा था।


मेयर ने एमआईसी सदस्य और उपनेता प्रतिपक्ष के साथ मौका मुआयना कर मोहल्लेवासियों से कहा को आपका मोहल्ला है आपकी बस्ती है, आपको भी ध्यान देना पड़ेगा, नवनिर्माण है आप खुद ज़्डक की मजबूती के लिए पानी डालें अपने आसपास को साफ सुथरा रखे,

और इधर खुद उघाड़ डाली कंक्रीट

बताया जा रहा है कि मोहल्ले की सकरी गली में नाली तो है नही, कांक्रीट की ढलाई के कारण मेंन गली से जुड़े गलियों में बरसाती पानी भरने का डर सता रहा इसीलिए कुछ लोगो ने अपनी गली के सामने की कांक्रीट को खोद ऊँचा कर नाले को तरह आगे बढ़ा दिया ताकि8 गली में पानी न घुसे आगे निकल जाए।

000

तालापारा के गली के कांक्रीटीकरण में खामियो की खबर पर जायजा लेने गई थी, सब ओके है बारिश और गाड़ी चलने के कारण सड़क का कुछ हिस्सा खराब हो गया था, जिसे ठेकेदार ने ठीक करा दिया है।

पूजा विधानी मेयर नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *