0 सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
0धारदार हथियार से ताबड़तोड़ 16 वार कर ले ली जान


बिलासपुर। बिलासपुर सेंट्रल जेल से छूटकर भिलाई पहुंचे हत्या के आरोपी 25 वर्षीय धीरज महानन्द की
गौरा-गौरी पूजा के दौरान हुई झड़प में उसके दोस्त ने ही धारदार हथियार से ताबड़तोड़ 16 वार कर हत्या कर दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने खून आए लथपथ धीरज कोअस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पूरी वारदात आसपास के घरों और संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई आरोपी अब तक पुलिस के पकड़ से बाहर है।
सूत्रों के मुताबिक धीरज एक कटर लेकर धमका रहा था। जिससे दोस्तों से बहस हो गई। संभवतः इसी बात को लेकर उसके दोस्तों से उसकी झड़प हो गई जिसके बाद मारपीट के दौरान दोस्तों में से ही एक ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी।



