ब्रेकिंग
Uncategorized

शांति के टापू छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में ऐसे चल रहा सुपारी किलिंग का गेम, कांग्रेस नेता के हत्या की थी साजिश, नाबालिग समेत 2 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश जारी…

बिलासपुर। चौदह दिन पूर्व कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर जानलेवा हमले का मामला भी सुपारी किलिंग का निकलां। हत्या के लिए 5-5 लाख रुपये की सुपारी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कथित मास्टरमाइंड दीपक तिवारी और एक साहिल सोनकर समेत दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी गौरेला-पेंड्रा के बताए जा रहे है।
तारबाहर पुलिस के मुताबिक गत 4 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे रेलवे अस्पताल के पास घात लगाए बैठे 3 नकाबपोश हमलावरों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर लाठी और धारदार नुकीले हथियार से जानलेवा हमला किया था। वारदात की रिपोर्ट कांग्रेस नेता के पुत्र शिशिर कश्यप ने तारबाहर थाने में दर्ज कराई।
पुलिस की माने तो घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान एक बाइक नज़र आई।जिसके नंबर के आधार पर पड़ोसी जिले जीपीएम के पटेराटोला(गौरेला) के संदेही नितिन टेकाम (21 वर्ष) और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो चौकाने वाला मामला सामने आया, आरोपियों ने बताया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या करने के एवज में प्रत्येक को पांच-पांच लाख रुपये देने का लालच दिया था। तय योजना के तहत नितिन टेकाम, साहिल सोनकर और नाबालिग बाइक क्रमांक CG-31 C-1957 से बिलासपुर पहुंचे। दीपक तिवारी भी उनके साथ आया और घटना के समय रेलवे अस्पताल के आसपास मौजूद रहा।

यही है टारगेट

मौकाए वारदात के आसपास मौजूद दीपक तिवारी ने डोर से मॉर्निंग वॉक पर निकले श्याम कश्यप की ओर इशारा कर बताया कि यही है टारगेट जिसका काम तमाम करना है।”इसके बाद मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो आरोपियों ने हाथ में रखे लकड़ी के डंडों से श्याम कश्यप के सिर, हाथ और पैरों पर लगातार वार किए। हमला करने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

2 आरोपी गिरफ्तार बाइक, डंडा और मोबाइल जब्त

पुलिस ने आरोपी नितिन टेकाम और नाबालिग को गिरफ्तार कर उनसे वारदात में प्रयुक्त डंडा, मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। मामले का कथित मास्टरमाइंड दीपक तिवारी और उसके साथी साहिल सोनकर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button