0 उच्चाधिकारी कह रहे अपराधियो बदमाशो में हो पुलिस का खौफ हो रहा उल्टा

0 थानेदार के चेम्बर में बैठ रहे अपराधी और निगरानी बदमाश कर रहे आवभगत


बिलासपुर,,,,, सरकंडा थाने में मारपीट कोई अपराध ही नहीं है यह हम नहीं बढ़ रही अटल आवास में रहने वाली चंद्रप्रभा साहू कह रही है जो पिछले 4 5 दिन से अपने साथ हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराने अपने 3 छोटे बच्चों को लेकर रोज तपती दोपहरी में अपने दुधमुंहे बच्चे समेत 3 बच्चों को लेकर सरकंडा थाने के चक्कर काट रही है!
पीड़िता चंद्र प्रभा साहू ने बताया कि वह बहतराई अटल आवास में रहती है, उनकी पड़ोसन पूजा सिंगरौल ने 4_5 दिन पहले उसके साथ घर घुसकर मारपीट की उसे नोच खसोट डाला और घर का पर्दा भी फाड़ दिया… इसके बाद वह जब रिपोर्ट लिखने सरकंडा थाने पहुंची तो पहले तो पुलिस कर्मियों ने उसे डाट डपट कर भगा दिया… इसके बाद वह अपने पति व बच्चों को लेकर फिर थाने लेकर पहुंची तब उससे लिखित शिकायत लेकर उन्हें चलता कर दिया गया… महिला का आरोप है! कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खाना पूर्ति कर रही है! इसके चलते उसे अपने बच्चों को लेकर डर के मारे दर बदर भटकना पड़ रहा है!
पीड़िता चंद्र प्रभा साहू का कहना है! कि ऐसे में यदि कोई बड़ी अनहोनी होती है! तो उसकी जिम्मेदारी सरकंडा पुलिस की होगी.. क्योंकि शिकायत के बाद आज तक न तो पुलिस वाले जाँच के लिए मौके पर पहुंचे और न ही कोई कार्रवाई की जिसके कारण व और उनका परिवार अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है!
Author Profile

Latest entries
UncategorizedMay 8, 2026प्रशासन के स्वच्छता अभियान के दावे की वाट लगा रहे सरकारी शराब दुकान, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच के चिथड़ों से अटे पड़े है परिसर, प्लास्टिक बोतल से और कई गुना बढ़ जाएगा प्लास्टिक कचरा…
UncategorizedMay 8, 2026सुशासन तिहार के मंच से पटवारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा “चप्पल से मारने” की बात से पब्लिक ने पीटी ताली,… इधर बिफरे पटवारी संघ ने जताया विरोध, दी तिहार के बहिष्कार की चेतावनी…
UncategorizedMay 7, 2026संगठन में बढ़ा मनीष का कद मिला भाजपा दक्षिण मंडल के संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी, जिला – शहर में की गई नियुक्तियों की सूची जारी..
UncategorizedMay 7, 2026चर्चित बीच गोलबाजार के अवैध निर्माण पर हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर से जवाब – तलब कर एफिडेविड प्रस्तुत करने दिये निर्देश, कहा पूरे शहर भर में अवैध निर्माण क्या कर रहे आप…

