
बिलासपुर । पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बुधवार रात मस्तूरी गोलीकांड का खुलासा कर दिया। मामला कांग्रेस नेता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवारों के बीच जमीन विवाद, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व का निकलां। दोनों पक्षों ने पूर्व में मस्तूरी और सिविल लाइन थाने में एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसएसपी श्री सिंह ने बिलासा गुड़ी में मीडिया को बताया कि
विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह और उनके साथियों को जान से मारने की साजिश रचते हुए अपने भाई और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमले की योजना बनाई थी। ये हमला 25 अक्टूबर होने वाला था जो टल गया इज़के ठीक 3 रे दिन 28 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे दो बाइक में पहुचें नकाबपोश आरोपियों ने नितेश सिंह व उनके साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की जब वे मेनरोड पर रोज की तरह अपने ऑफिस के बाहर बैठे थे, नितेश ने जब जवाबी फायरिंग की आरोपी भाग निकले। इस हमले में घायल राजू सिंह और चंद्रभान सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।


2 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़ाए
घटना के बाद नितेश सिंह और उनके घायल साथियों से पूछताछ के बाद एसएसपी ने इस वारदात की गुत्थी सुलझाने ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना मस्तूरी की संयुक्त टीम को अलग अलग टॉस्क दिया, इन टीमो ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से हमलावरों की पहचान कर पुलिस आखिर आरोपियों तक पहुच गई।
सुपारी किलिंग तो नही, होगी जांच
अभी तक कि जांच में कांग्रेस नेता तारकेश्वर पाटले पर विश्वजीत अनंत को 1 लाख नगद देने का आरोप है, जिसे आरोपियों द्वारा आपस मे बांटने की बात भी सामने आई है, पुलिस अभी इस वित्तीय लेन-देन की तस्दीक कर रही है।
संगठित अपराध, उकसावे और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 736/25 धारा – 109, 3(5) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मंगलवार देर रात से लेकर बुधवार को की गई दिन भर की मशक्कत के बाद... आरोपी
- विश्वजीत अनंत, पिता स्व. बलराम अनंत (29 वर्ष), निवासी मोहतरा, थाना मस्तूरी
- अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, पिता स्व. बलराम अनंत (29 वर्ष), निवासी मोहतरा
- चाहत उर्फ विक्रमजीत, पिता स्व. बलराम अनंत (19 वर्ष), निवासी मोहतरा
- मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, पिता मोहम्मद मुख्तार (29 वर्ष), निवासी भारतीय नगर, सिविल लाइन
- मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू, पिता मोहम्मद मुख्तार (22 वर्ष), निवासी अटल आवास, कोनी और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। ये हुई बरामदगी
आरोपियों से बरामद
पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर इस वारदात में प्रयुक्त…
2 देशी पिस्टल
1 देशी कट्टा
5 मैगजीन
4 जिंदा कारतूस
13 खाली खोखा
10 फायर बुलेट
और
5 मोबाइल सेट बरामद किया है।
एसएसपी ने कहा-“किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा,
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि सभी आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड और इस वारदात में किसकी क्या भूमिका रही इसकी गहन जांच की जा रही, आरोपियों अपराधियो को बख्शा नहीं जाएगा, सभी पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
इसलिए टल गई बड़ी वारदात
बताया जाता है कि करीब सप्ताह भर पूर्व एक करीबी ने नितेश को इस बात की खबर दी थी, कि उसके साथ कोई बड़ी वारदात हो सकती है, उसकी रेकी कराई जा रही है, इसलिए नितेश भी इसके लिए तैयार था तभी उसने भी अपनी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की जिससे आरोपियों को भागना पड़ा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 22, 2026प्रदेश के अंतिम छोर अंतिम व्यक्ति तक चिकित्सा पहुचाने का दावा डिंगडांग ,संभाग के जिला अस्पताल में मरीजों की रेलमपेल – डॉक्टरों का टोटा, न एनेस्थेटिस्ट है न आर्थोपेडिशियन अंचल के मरीज कर रहे शीर्षासन…!
UncategorizedAugust 22, 2026जिला अस्पताल में इलाज और ऑपरेशन लापरवाही से प्रसूता की जान संकट में, कलेक्टर से शिकायत दोषी डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग, लोग कर रहे गब्बर और थलापति को याद…!
UncategorizedAugust 21, 2026डीपीआई के आदेश को ठेंगा दिखा शिक्षा विभाग में ऐसे चल रहा अटैचमेंट का खेला, अकलतरी स्कूल के एकमात्र भृत्य को आडिट कार्य मे सहयोग का हवाला दे बीईओ ऑफिस के लिए कार्यमुक्त करने प्रधान पाठक को बीईओ ने भेजा फरमान…
UncategorizedAugust 21, 2026अपना मार्ट के अब्बा हुजूर से छिपकली और मद्रासी रेस्टोरेंट के फ्रिजर में वेज- नानवेज एक साथ के बाद फ़ूड सेफ्टी विभाग ने अब रक्षाबंधन तक चलाया बने खाबो बने रहिबो अभियान, होटल्स और मिठाई दुकानों की कर रहे धड़ाधड़ जांच…!



