
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी के 173 करोड़ का आईटीएएस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। न डर न भय… की जय की तर्ज पर दिनदहाड़े 5 शोहदे एक बाइक पर स्टंट करते इंटरनेट मीडिया में
सड़कों पर धींगामस्ती कर यातायात व्यवस्था को चुनौती देते नजर आए जिससे फिर फजीहत हुई और हमेशा की तरह तकनीकी मदद से इनका पता लगा कार्रवाई करने की बात कही जा रही।

यह वायरल वीडियो अरपापार मुक्तिधाम रोड से सीपत चौक के बीच की बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो में आप खुद देखिये कैसे 5 नवाबजादे न केवल कानून का खुला उल्लंघन रहे बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की जान को भी जोखिम में डालकर यातायात पुलिस को खुली चुनौती दे रहे कि कर लो जो करना है…? ज्यादा से ज्यादा करेंगे क्या चालानी कार्रवाई न करेंगे।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक पर सवार ये युवक किस तरह खीसे निपोरकर पोज दे रहे,
शहर में इस तरह के स्टंट का ये कोई पहला मामला नही है आये दिन ऐसे स्टंट कर बिगड़ैल युवा यातायात और सम्बंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को ऐसी चुनौती देते आ रहे है। इनमें ज्यादातर गैर लायसेंसधारी नाबालिग और किशोर है।
जो सिर्फ और सिर्फ फेमस होने में लिए और पुलिस को चुनौती देने स्टंटबाजी तो कभी हथियार लहरा भाईगिरी का वीडियो बनावा बेखौफ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है।
पर सवाल यह उठ रहा कि करोड़ो के आईटीएमएस को क्या रतौंधी की बीमारी हो गई, जिसे न ऐसे स्टंटबाज दिखाई देते, न मुख्यमार्ग पर दिनदहाड़े रेत लेकर दौड़ते ट्रैक्टर दिखते और न ही खचाखच मजदूर भरकर दौड़ते पिकप और आटो दिखाई देते जाहिर है कि पूरे शहर मि सड़को के सर्विलांस पर होने का दावा फेल है, तभी तो न्यायधानी की पुलिस सोशल मीडिया पर विदोयो वायरल होने के बाद हरकत में आ रही।
4 पकड़ाए
सोशल मीडिया पर इस खतरनाक वीडियो के वायरल होने के बाद हरकत में आई सरकंडा पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर आरोपी आर्यन, तन्मय, मिहिर और दीपांशु नाम के युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर बाइक को जब्त कर लिया। सरकंडा थाने के टीआई नीलेश पाण्डेय ने कार्रवाई के बाद आमजनमानस को सन्देश ढिया है कि लोगो की जान से खिलवाड़ का ये खेल नही चलेगा, उन्होंने ऐसे खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर प्रचार करने की बजाय इसकी सूचना तुरंत सूचना पुलिस को देने की।बात कही है ताकि इस तरह के दुस्साहसिक और जानलेवा खेल पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 20, 2026बिलासपुर को जशपुर से भी बड़ा नागलोक बनाने के मामले में अब तक 17 एफआईआर, उठ रहे सवाल कार्रवाई का ढिंढोरा बजेगा या पकड़े जाएंगे फर्जी मुआवजा डकार सरकार को लाखों- करोड़ों का झटका देने वाले…
UncategorizedJune 19, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के पूर्व सीई भागीरथी भी आये EOW और ACB के राडार पर, रिश्वत की मांग और अवैध तरीके से करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में गिरफ्तार, 27 तक पुलिस रिमांड पर…
UncategorizedJune 18, 2026सरकारी एम्बुलेंस श्री श्री -108 की सर्विस इतनी फ़ास्ट, शाम के 7 बजे कॉल करने पर आई रात 12 बजे कहा न ऑक्सीजन न वेंटीलेटर प्राइवेट लेलो,,, विलंब से रायपुर पहुँचे ग़म्भीर मरीज ने तोड़ा दम, मृतक के बेटे ने शासन- प्रशासन को दी चुनौती कहा क्या इसी दिन के लिए भाजपा की सरकार बनाई…
UncategorizedJune 18, 2026न लोटा न थारी फक्कड़ राम गिरधारी, अब ये हाल है सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस शासनकाल के हिट स्वामी आत्मानन्द स्कूलों का…

