ब्रेकिंग

मोपका और मंगला में नवीन पुलिस थाना खोलने शासन- प्रशासन को  3 साल में नई मिली जगह…, विधायक सुशांत के सवाल पर गृहमंत्री ने विधानसभा में दिया ये जवाब…

Spread the love

0 कहा बजट तक का नही किया था प्रावधान,

0 वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दी गई 132 लाख की मंजूरी

0 बोले कब तक नए थाने खुलेंगे फिलहाल ये बता पाना सम्भव नही

बिलासपुर । न्यायधानी बिलासपुर के मोपका और मंगला में नवीन पुलिस थाना खोलने सरकार और स्थानीय प्रशासन को 3 साल से जमीन ही नही मिल रही। बेलतरा के भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल के जवाब में विधानसभा में उप मुख्यमंत्री (गृह) विजय शर्मा ने बताया गया कि तीन साल पहले गत मार्च 2023 को इसकी घोषणा की गई थी।

विधायक सुशांत शुक्ला ने मोपका एवं मंगला क्षेत्र के विस्तार, बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था व ट्रैफिक व्यवस्था का हवाला देते हुए नए थानों को शीघ्र प्रारंभ करने की मांग रखी।
गृहमंत्री ने बताया कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया लटकने के कारण नए थानो की नींव अब तक नही रखी जा सकी, साथ ही यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में दोनों थानों के भवन निर्माण के लिए 132 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।  उन्होंने कहा कि इतना ही नही प्रस्तावित थानों के लिए निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक समेत 66 पद स्वीकृत किये जा चुके है, हालांकि अभी इनके क्षेत्राधिकार (जूरिस्डिक्शन) की अधिसूचना जारी नही हुई है। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए कहा कि थाना संचालन प्रारंभ होने की समय-सीमा फिलहाल निर्धारित नहीं की जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *