ब्रेकिंग

7 दिवसीय चैट्रीचन्द महोत्सव की मची धूम, समाज की महिला विंग ने स्कूटर रैली निकाल दिखाया जौहर, भगवान झूलेलाल सांई के अवतरण दिवस पर भव्य शोभायात्रा 20 को…

Spread the love

बिलासपुर। सिंधी समाज के इष्ट देव परमपूज्य झूलेलाल साईं के अवतरण दिवस चेट्रीचंद पर्व पर सेंट्रल सिंधी पंचायत के साप्ताहिक महोत्सव की धूम मची है।

पहले दिन पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत सेंट्रल सिंधी युवा विंग व् महिला विंग की माता बहनों को 36 मॉल के मल्टीप्लेक्स में द केरला स्टोरी फ़िल्म दिखाकर उन्हें बड़ा संदेश देने का प्रयास किया गया कि वे कैसे मर्यादा में रहकर समाज को विध्वंशक तत्वों से बचा सकते है…
महोत्सव के दूर दिन सिंध जो मेलो का आयोजन कर इसी तरह मेल मिलाप कर विचारों के अदान-प्रदान और एकता का सन्देश देने कोशिश की गई। समाज मे महिलाओ को समानता का अधिकार देने मंगलवार को महिलाओ के स्कूटर रैली का आयोजन किया गया। गुरुवार को सिंध भवन में समाज के पारंपरिक लाजो कार्यक्रम का आयोजन होगा इसके बाद शुक्रवार को समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल साईं की बज्वय शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज को इन आयोजनों के जरिये जागरूक करने और उन्हें एकसूत्र में बांधकर सामाजिक एकता का सन्देश देना है, जिसके लिए अनवरत प्रयास किया जा रहा और इसका सुखद परिणाम भी आ रहा है,,,

डीडी आहूजा, संरक्षक सेंट्रल पंचायत

रॉबिन वाधवानी, अध्यक्ष सेंट्रल युवा विंग बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *