ब्रेकिंग

धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से मशहूर, रायगढ़ के तमनार ब्लाक से फिर सामने आया नशे के अवैध खेती का मामला, अब तक 4 …आरोपी सांगा गिरफ्तार*

Spread the love

बिलासपुर/रायगढ़ । धान का कटोरा के नाम से चर्चित छत्तीसगढ़ अब अफीम के कटोरे के नाम से चर्चित हो गया है। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र में करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आया है। इससे जहाँ सरकार की जमकर फजीहत हो रही वही विपक्ष को बड़ा मुद्दा मिलते जा रहा है।

अफीम के फसल की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस टीम ने अवैध खेती को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है,प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह खेती झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से कराई जा रही थी, पुलिस ने मौके से आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया है, जो झारखंड का निवासी बताया जा रहा है, पुलिस इसमें शामिल अन्य लोगों को तलाश रही है।

प्रदेश में पिछले 15 दिनों के भीतर अफीम की खेती पकड़े जाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग जिले के ग्राम समोदा, 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में भी अफीम की अवैध खेती का मामला सामने आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *