ब्रेकिंग

कोटा के शराब दुकान के सामने भंडारे की तरह मचा खदबर्रों, दुकानों में टोंटा बाहर अनाप- शनाप रेट पर  बेची जा रही दारू,,, गूंज रही आवाज भैया दो ठो और दे दो फिर सिस्टम पर उठे सवाल…

Spread the love

0 दो- दो जिम्मेदार विभाग बेखबर या…

0 10-15 किलोमीटर तक हल्ला इन्हें कैसे पता नही सूचना तंत्र पर भी उठे सवाल, क्या इतना कमजोर है सिस्टम

बिलासपुर / कांच की शीशी के बजाय प्लास्टिक की बोतलों में शराब सप्लाई करने के फरमान से मची शराब की किल्लत के बीच न्यायधानी के कोटा के सरकारी शराब दुकान के बाहर खुलेआम अवैध शराब के भंडारे का वीडियो सामने आया है। खदबर्रों के बीच भैया दो ठो और देना तो भरवा रॉयल स्टेक लेले की आवाज आ रही है, मनमाने रेट पर शराब बेची जा रही है। शीशियों के रद्दोबदल और भीड़ के बीच मनमाने रेट पर शराब बेचने के इस वीडियो ने आबकारी विभाग की व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। वायरल वीडियो में खुलेआम शराब की अवैध बिक्री, ग्राहकों की भीड़ और चखना सेंटर के जरिए "ब्लैक मार्केट" का धंधा साफ दिखाई दे रहा है।

मुनाफाखोरी का यह खेल कई दिनों से चल रहा लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग इससे बेखबर है… सवाल पुलिस और आबकारी विभाग के सूचना तंत्र पर उठ रहा।

टोटे को बना रहे अवसर

सरकारी दुकान में देशी शराब की कमी का यह खेल कई दिनों से चल रहा है और यही शराब दुकान के बाहर अनाप- शनाप रेट पर बेचा जा रहा।
सवाल यह उठ रहा कि जब स्टॉक खत्म हो गया तो नमकीन और सलाद बेचने वाले चखना संचालक को शराब कहा से मिल रहा और क्या ये खेल बिना संरक्षण के क्या संभव है…? लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कमी का माहौल बना बाहर ऊंचे दाम पर शराब बेची जा रही, जो सरकारी सिस्टम की नाकामी को बया कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *