ब्रेकिंग

पिता को परलोक में भी ऐशो आराम की कोई कमी न हो इसलिए बेटों ने, उनकी मैय्यत के साथ दफन कर दी डेढ़ करोड़ की लक्जरी मर्सिडीज कार, हूकूमत ने लिया एक्शन…

Spread the love

बीजिंग । सोशल मीडिया के ज़माने में जो न हो कम है। ताजा मामला चीन के लियाओनिंग प्रांत का है। यहां एक 70 साल के महंगी गाड़ियों के शौकीन बुजुर्ग का इंतकाल हुआ तो उनके बेटों ने अपने पिता के डेढ़ करोड़ की वीआईपी नंबर 8888 मर्सिडीज को भी
कब्र बनाकर दफन कर दिया. इतना ही नही गाड़ी को लाल कपड़े और रिबन से सजाकर ऐसे जमीन में उतारा गया, जैसे कोई नया शोरूम खुल रहा है। गांव वालों ने भी न सिर्फ उनकी मदद की बल्कि उन्हें शगुन के तौर पर लिफाफे और भारी-भरकम गिफ्ट थमाए।
पर अब यही अनोखी विदाई उनके गले का फांस बन गई है,
अगले ही दिन प्रशासन की नींद खुली और उन्होंने इस हरकत को ‘सामंती अंधविश्वास’ बता परिवार की क्लास लगा दी। हुकूमत ने इसे पर्यावरण के साथ खिलवाड़ और नाकाबिले बर्दाश्त बताते तगड़ा एक्शन लिया तो परिवार को न सिर्फ सबके सामने माफी मांगनी पड़ी, अब उन्हें इस कार को जमीन से खोदकर बाहर निकालने और जगह को साफ करके देने और भारी जुर्माना भी भरना होगा।

ये है रिवाज

चीन में रिवाज है कि मय्यत के वक्त कागज के घर या गाड़यिां जलाई जाती हैं, ताकि मृतक को परलोक में भी ऐसा ही ऐशो आराम मिले, लेकिन मृतक के बेटों ने तो भौकाल दिखाने के चक्कर मे असली गाड़ी को ही कब्र में दफन कर दिया जो अब सोशल मीडिया में जमकर बमचक मचा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *