ब्रेकिंग

“पैसे, कार और आरोपों का जाल, बिलासपुर में विक्की सिदारा vs सर्वेश कश्यप”, सिटी कोतवाली पुलिस पर भी लगे आरोप…

Spread the love

बिलासपुर,,, जूना बिलासपुर कतियापारा मधुबन रोड शिखा वाटिका निवासी सर्वेश कश्यप ने विक्की सिदारा और सिटी कोतवाली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है! उसका कहना है! कि विक्की सिदारा ने अपने और अपने भाई का मंत्रियों और राजस्व विभाग के अफसरों से अच्छे एप्रोच का झांसा देकर विवादित जमीन का लफड़ा खत्म कराने के नाम पर उससे किस्तों में 12 लाख रुपए लेने और फिर डेढ़ दो साल तक गायब रहने फिर संपर्क होने पर उसके कार को बेचवाने का झांसा दे… कार ले जाने का आरोप लगाया है!
पीड़ित सर्वेश का कहना है! कि उसने इसकी शिकायत सिटी कोतवाली थाने में भी की… डेढ़ दो माह से थाने के चक्कर काट रहा हु… कही कोई सुनने वाला नहीं है! मेरी माँ बीमार है! बेड पर हैं! मुझे पैसो की आवश्यकता है! इसी लिए फिर पुलिस थाने में फिर गुहार लगाने आया हु…

000

इधर CGDNA ने इस मामले में अनावेदक विक्की सिदारा से भी मोबाइल पर संपर्क कर चर्चा किया… तो विक्की ने सर्वेश को फ्राड और झूठा फसाने वाला बताते हुए… कहा कि सर्वेश जिस कार की बात कर रहा है! वह फाइनेंस में है! उसने उल्टे मेरे साथ धोखा किया है! 12 लाख लेने का आरोप पूर्णतः असत्य है! मैने उससे कोई रकम नहीं ली… वो जो एग्रीमेंट दिखा रहा है! उसकी जानकारी मुझे नहीं है!

सर्वेश कश्यप, आवेदक
देवेश राठौर, टीआई सिटी कोतवाली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *